एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे आत्महत्या मामले में सिंगर समर सिंह समेत 2 के खिलाफ मामला दर्ज, मां ने लगाए गंभीर आरोप

Edited By Updated: 27 Mar, 2023 03:41 PM

bhojpuri actress akanksha dubey suicide case  samar singh

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे आत्महत्या मामले में भोजपुरी गायक समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

नेशनल डेस्क: भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे आत्महत्या मामले में भोजपुरी गायक समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। सारनाथ थानाध्यक्ष धर्मपाल सिंह ने सोमवार को बताया कि मुंबई से वाराणसी पहुंची आकांक्षा की मां मधु दुबे की तहरीर पर भोजपुरी गायक समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

 तुमको जान से मरवा देंगे
इससे पहले आकांक्षा की मां ने बताया कि बीते 21 मार्च को आकांक्षा बस्ती में शूटिंग कर रही थी। तब मोबाइल पर भोजपुरी गायक समर के भाई संजय सिंह का फोन आया था औऱ वह धमकी दे रहा था कि तुमको जान से मरवा देंगे। आकांक्षा की असिस्टेंट रेखा ने भी बताया कि मैडम सेट पर जोर-जोर से रही थीं। जिस भोजपुरी गायक समर सिंह पर आरोप लगा है वो रविवार से ही गायब है। 

साथ में काम करने पर पैसा नहीं देता था समर सिंह
इतना ही नहीं मां ने कहा कि  समर सिंह आकांक्षा को बहुत प्रताड़ित करता था। समर सिंह चाहता था कि आकांक्षा सिर्फ उसके साथ ही काम करे और किसी के साथ नहीं। साथ में काम करने पर पैसा नहीं देता था। किसी दूसरे की फिल्म या गाने में काम करने पर मारता-पीटता था।

पंखे पर  दुपट्टे से लगाये गए फंदे से लटकता पाया गया आकांक्षा दुबे का शव
 गौरतलब है कि भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे रविवार को वाराणसी के सारनाथ स्थित एक होटल के कमरे में मृत पाई गई थीं। आकांक्षा दुबे का शव पंखे पर दुपट्टे से लगाये गए फंदे से लटकता पाया गया था। सहायक पुलिस आयुक्त (सारनाथ) ज्ञान प्रकाश राय ने रविवार को कहा था कि आकांक्षा के कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है और प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला लगता है। 

शूटिंग के सिलसिले में वाराणसी आयी थीं
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले की रहने वाली आकांक्षा एक फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में वाराणसी आयी थीं और सारनाथ थानाक्षेत्र के एक होटल में ठहरी थीं। रविवार की सुबह जब वह कमरे से बाहर नहीं आईं तो साथियों के कहने पर होटल के कर्मचारियों ने मास्टर चाभी से उसके कमरे का गेट खोला। आकांक्षा ने 'कसम पैदा करने वाले की '2', मुझसे शादी करोगी' (भोजपुरी) और 'वीरों के वीर' सहित कई क्षेत्रीय फिल्मों में अभिनय किया था। रानी चटर्जी, विनय आनंद और आम्रपाली दुबे जैसी भोजपुरी फिल्म हस्तियों ने आकांक्षा की मौत पर सोशल मीडिया के माध्यम से शोक व्यक्त किया है।  
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!