Edited By Parveen Kumar,Updated: 23 Mar, 2026 11:59 PM

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और LPG की सप्लाई पर असर के बीच सरकार ने गैस डिलीवरी को लेकर नया नियम लागू करना शुरू कर दिया है। अब देशभर में ग्राहकों को गैस सिलेंडर लेने के लिए OTP (वन टाइम पासवर्ड) बताना जरूरी होगा। यह नियम धीरे-धीरे पूरे देश में लागू...
नेशनल डेस्क : मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और LPG की सप्लाई पर असर के बीच सरकार ने गैस डिलीवरी को लेकर नया नियम लागू करना शुरू कर दिया है। अब देशभर में ग्राहकों को गैस सिलेंडर लेने के लिए OTP (वन टाइम पासवर्ड) बताना जरूरी होगा। यह नियम धीरे-धीरे पूरे देश में लागू किया जा रहा है।
क्या है नया OTP नियम?
नए नियम के तहत, जब आपका गैस सिलेंडर डिलीवर होगा, तब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा।
- डिलीवरी बॉय को यह OTP बताना होगा
- वह OTP अपने सिस्टम में डालेगा
- इसके बाद ही सिलेंडर की डिलीवरी पूरी मानी जाएगी
अगर ग्राहक OTP नहीं बताएगा, तो उसे सिलेंडर नहीं मिलेगा। इस सिस्टम को Delivery Authentication Code (DAC) कहा जा रहा है।
क्यों लागू किया गया यह नियम?
सरकार ने यह कदम फर्जी डिलीवरी, जमाखोरी और कालाबाजारी रोकने के लिए उठाया है। कई जगहों से शिकायतें मिल रही थीं कि:
- बिना गैस दिए ही डिलीवरी दिखा दी जाती थी
- सिलेंडर ब्लैक में बेचे जा रहे थे
अब OTP सिस्टम से इस तरह की गड़बड़ी पर रोक लगेगी।
ग्राहकों को क्या होगा फायदा?
इस नए नियम से आम लोगों को कई फायदे मिलेंगे:
- सही ग्राहक को ही गैस डिलीवरी मिलेगी
- फर्जी डिलीवरी पर रोक लगेगी
- कालाबाजारी कम होगी
- सिस्टम ज्यादा पारदर्शी और सुरक्षित बनेगा
अब डिलीवरी तभी पूरी मानी जाएगी, जब ग्राहक खुद OTP देकर उसे कन्फर्म करेगा।
किन शहरों में शुरू हो चुका है नियम?
दिल्ली, मुंबई जैसे बड़े शहरों में कई गैस कंपनियां पहले से ही OTP सिस्टम लागू कर चुकी हैं। अब इसे धीरे-धीरे पूरे देश में लागू किया जा रहा है।
ग्राहकों के लिए जरूरी सलाह
- अपना मोबाइल नंबर गैस एजेंसी में अपडेट रखें
- डिलीवरी के समय फोन पास में रखें
- OTP किसी और के साथ शेयर न करें