मणिपुर: सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता, 3 उग्रवादी और 4 अन्य लोग गिरफ्तार

Edited By Updated: 01 Dec, 2025 10:24 AM

big success for security forces 3 militants and 4 others

इंम्फाल में सुरक्षा बलों ने विभिन्न प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े तीन उग्रवादियों समेत सात लोगों को जबरन वसूली की गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

नेशनल डेस्क: इंम्फाल में सुरक्षा बलों ने विभिन्न प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े तीन उग्रवादियों समेत सात लोगों को जबरन वसूली की गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि कामजोंग जिले के फेकोह चौकी पर शुक्रवार को नियमित जांच के दौरान 57 लाख रुपये की बेहिसाबी नकदी बरामद किए जाने के बाद चार लोगों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के अज्ञात उग्रवादी समूहों से जुड़े होने का संदेह है। पुलिस के अनुसार, पीआरईपीएके (पीआरओ) के एक कार्यकर्ता को इंफाल पश्चिम जिले के खगेमपल्ली स्थित उसके आवास से रविवार को गिरफ्तार किया गया और वह चिकित्सकों, अस्पतालों, स्कूल वैन संघों, स्कूल, बेकरी, जिम तथा आम नागरिकों से जबरन वसूली करने में शामिल था। प्रतिबंधित संगठन पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के दो सक्रिय सदस्यों को इम्फाल पूर्वी जिले के कांगला सिपाई और थौबल जिले के इंगोरोक से शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!