Delhi News: AQI में गिरावट के बाद GRAP-3 हटा, जानें कल से स्कूल-दफ्तर खुलेंगे या वर्क फ्रॉम होम रहेगा?

Edited By Updated: 26 Nov, 2025 11:59 PM

grap 3 withdrawn after delhi s aqi dips

दिल्ली में हवा की गुणवत्ता पिछले कुछ समय से गंभीर श्रेणी में दर्ज की जा रही थी, लेकिन पिछले तीन दिनों में लगातार सुधार देखने को मिला है। एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) में गिरावट के बाद दिल्ली सरकार ने राहत भरा फैसला लेते हुए GRAP-3 की पाबंदियां हटाने...

नेशनल डेस्क: दिल्ली में हवा की गुणवत्ता पिछले कुछ समय से गंभीर श्रेणी में दर्ज की जा रही थी, लेकिन पिछले तीन दिनों में लगातार सुधार देखने को मिला है। एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) में गिरावट के बाद दिल्ली सरकार ने राहत भरा फैसला लेते हुए GRAP-3 की पाबंदियां हटाने की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही 27 नवंबर से सभी स्कूल पूरी तरह खुल जाएंगे और ऑफिसों में वर्क फ्रॉम होम की सुविधा भी खत्म हो जाएगी।

पर्यावरण मंत्री का अपडेट- दिल्ली GRAP-2 पर वापस

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह ने सोशल मीडिया पर बताया कि राजधानी का AQI आज 327 रिकॉर्ड हुआ है, जो पहले की तुलना में बेहतर है। CAQM ने मौसम विभाग (IMD) और IITM के मॉडल के आधार पर कहा है कि आने वाले दिनों में भी हवा में सुधार की संभावना है। इसी कारण से GRAP-3 को हटा दिया गया है और दिल्ली अब GRAP-2 के नियमों पर वापस लौट आई है।

GRAP-3 हटते ही क्या बदलेगा?

GRAP-3 के दौरान

  • सरकारी और निजी दफ्तरों में 50% स्टाफ को WFH
  • स्कूल हाइब्रिड मोड या बंद
  • कई गतिविधियों पर सख्त प्रतिबंध

अब GRAP-3 हटने के बाद

  • स्कूलों में फिजिकल क्लासेज फिर से शुरू होंगी।
  • सभी दफ्तर पूर्ण क्षमता के साथ ऑफलाइन मोड में वापस आएंगे।
  • वर्क फ्रॉम होम की बाध्यता समाप्त।

खतरा अभी भी बरकरार- हवा सुरक्षित नहीं

हालांकि GRAP-3 हट गया है, लेकिन दिल्ली का AQI अभी भी ‘बहुत खराब’ (Very Poor) श्रेणी में है। इसलिए GRAP-1 और GRAP-2 की पाबंदियां लागू रहेंगी और इनका सख्ती से पालन कराया जाएगा।

क्या रहेगा बंद और क्या चालू?

लागू रहेंगी ये पाबंदियां (GRAP-1 & 2)

  • पुराने डीजल ट्रकों की दिल्ली में एंट्री बंद
  • अधिकांश कंस्ट्रक्शन गतिविधियों पर रोक
  • रोड डस्ट, औद्योगिक धुआं और कचरा जलाने पर कड़ी निगरानी
  • पानी का छिड़काव बढ़ाया जाएगा
  • स्मॉग टावर और एंटी-स्मॉग गन का इस्तेमाल तेज़
  • जिन कंस्ट्रक्शन/डिमोलिशन साइटों को उल्लंघन पर बंद किया गया था, वे अभी नहीं खुलेंगी

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!