भाजपा महिला मोर्चा ने दिल्ली जल बोर्ड के मुख्यालय के सामने किया प्रदर्शन

Edited By shukdev,Updated: 22 Nov, 2019 08:46 PM

bjp mahila morcha demonstrated in front of delhi jal board headquarters

भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने शहर में दूषित पानी की आपूर्ति करने के आरोप लगाते हुए शुक्रवार को दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) के मुख्यालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहीं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राष्ट्रीय महासचिव...

नई दिल्ली: भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने शहर में दूषित पानी की आपूर्ति करने के आरोप लगाते हुए शुक्रवार को दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) के मुख्यालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहीं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राष्ट्रीय महासचिव सरोज पांडे ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि केजरीवाल दिल्ली के लोगों को साफ पीने का पानी मुहैया कराने में नाकाम रहे हैं। उन्होंने दावा किया,‘लोग गंदा पानी पीने को मजबूर हैं और जिसकी वजह से जलजनित बीमारियों का सामना कर रहे हैं।'

PunjabKesari
दिल्ली में भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष पूनम पराशर झा ने दावा किया कि आने वाले विधानसभा चुनाव में लोग केजरीवाल के पक्ष में मतदान नहीं करेंगे क्योंकि वह सुरक्षित पेयजल मुहैया कराने में नाकाम रहे हैं। उल्लेखनीय है कि हाल में भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) की रिपोर्ट में दावा किया गया था दिल्ली में पानी के नमूने जांच में असफल रहे हैं जिसको लेकर दिल्ली की सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी सरकार और भाजपा में आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है।
  PunjabKesari

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!