BJP New President: बीजेपी अध्यक्ष बनेंगी स्मृति ईरानी! जानें अन्य दावेदारों की लिस्ट में कौन

Edited By Updated: 28 Feb, 2025 12:31 PM

bjp new president smriti irani will become bjp president

भारतीय जनता पार्टी (BJP) में नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव अब करीब है। वर्तमान अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा (जेपी नड्डा) का कार्यकाल जून में समाप्त हो चुका था, लेकिन चुनावों के चलते उनका कार्यकाल बढ़ा दिया गया था।

नेशनल डेस्क: भारतीय जनता पार्टी (BJP) में नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव अब करीब है। वर्तमान अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा (जेपी नड्डा) का कार्यकाल जून में समाप्त हो चुका था, लेकिन चुनावों के चलते उनका कार्यकाल बढ़ा दिया गया था। अब भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की मंथन प्रक्रिया अपने अंतिम दौर में है। भाजपा के नेताओं और जानकारों के अनुसार, कुछ संभावित नामों की सूची तैयार की जा चुकी है, जिसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, मनोहर लाल खट्टर और धर्मेंद्र प्रधान जैसे वरिष्ठ नेताओं के नाम सामने आ रहे हैं। इसके अलावा, इस लिस्ट में दो महिलाओं के नाम भी हैं, जिनमें से स्मृति ईरानी का नाम सबसे प्रमुख है।

क्या भाजपा को पहली बार मिलेगी महिला अध्यक्ष?

अब तक भाजपा में कोई महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं रही है। हालांकि, हाल ही में महिलाओं के वोट बैंक को लेकर पार्टी की रणनीति ने ये संकेत दिए हैं कि अगला अध्यक्ष महिला भी हो सकती है। खासकर राज्य विधानसभा चुनावों में महिलाओं की निर्णायक भूमिका को देखकर, पार्टी नेतृत्व महिलाओं के लिए ज्यादा आकर्षक बने रहने की दिशा में कदम बढ़ा सकता है।

स्मृति ईरानी का मजबूत विकल्प-

भाजपा अध्यक्ष पद के लिए स्मृति ईरानी को एक मजबूत दावेदार माना जा रहा है। उनकी सख्त छवि, चुनावी रणनीति और राहुल गांधी को हराने की उनकी विशेष पहचान पार्टी के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। इसके अलावा, स्मृति इरानी एक बेहतरीन वक्ता भी हैं और राजनीति में उनका अनुभव भी उल्लेखनीय है। यही कारण है कि वे भाजपा अध्यक्ष पद के लिए एक बेहतरीन विकल्प मानी जा रही हैं।

साउथ इंडिया से नया अध्यक्ष क्यों जरूरी है?

भाजपा के लिए दक्षिण भारत एक महत्वपूर्ण और चुनौतीपूर्ण क्षेत्र है। बीते 20 सालों से दक्षिण भारतीय नेताओं को भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं बनाया गया है। लेकिन अब पार्टी इस क्षेत्र में अपनी पैठ बढ़ाने के लिए एक साउथ इंडिया से नेता को अध्यक्ष बनाने का विचार कर रही है। तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल और तेलंगाना जैसे राज्यों में आगामी चुनावों को देखते हुए पार्टी को लगता है कि एक दक्षिण भारतीय नेता भाजपा के लिए फायदेमंद हो सकता है।

नए अध्यक्ष की चुनौतियाँ-

भा.ज.पा. एक ऐसा नेता चाहती है जो संगठन को मजबूत करने में सक्षम हो, चुनावी रणनीतियों में निपुण हो और संघ के साथ गहरी नजदीकी रखता हो। अगले तीन वर्षों में पंजाब, पश्चिम बंगाल, बिहार और उत्तर प्रदेश जैसे महत्वपूर्ण राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसीलिए पार्टी को ऐसे अध्यक्ष की आवश्यकता है जो इन चुनावों में भाजपा को मजबूती से लीड कर सके।

नया अध्यक्ष कौन होगा?

भा.ज.पा. की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के भीतर नए अध्यक्ष के चुनाव को लेकर चर्चा तेज हो गई है। हालांकि इस चर्चा में कई नाम सामने आ रहे हैं, लेकिन पार्टी की सख्त जरूरत है कि वह अपने नेतृत्व में एक ऐसा चेहरा सामने लाए जो पार्टी को हर क्षेत्र में मजबूती दे सके और आगामी लोकसभा चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार कर सके।

 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!