कल केंद्रीय मंत्रियों के साथ बैठक करेंगे भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा

Edited By Updated: 24 May, 2022 10:58 PM

bjp president jp nadda to hold meeting with union ministers tomorrow

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा बुधवार को यहां केंद्रीय मंत्रियों के साथ बैठक कर सकते हैं। सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि नड्डा बैठक के दौरान नरेंद्र मोदी सरकार के आठ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में पार्टी द्वारा...

नई दिल्लीः भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा बुधवार को यहां केंद्रीय मंत्रियों के साथ बैठक कर सकते हैं। सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि नड्डा बैठक के दौरान नरेंद्र मोदी सरकार के आठ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में पार्टी द्वारा आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों के बारे में मंत्रियों के साथ चर्चा करेंगे। उन्होंने बताया कि पार्टी मुख्यालय में आयोजित होने वाली बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत शीर्ष केंद्रीय मंत्रियों के शामिल होने की संभावना है।

इस बैठक से पहले भाजपा अध्यक्ष पार्टी को ऐसे करीब 73,000 बूथ पर मजबूत करने के लिए एक अभियान की शुरुआत कर सकते हैं, जहां भाजपा अपेक्षाकृत कमजोर स्थिति में है। इनमें से अधिकतर बूथ दक्षिणी और पूर्वी राज्यों में हैं। भाजपा मोदी सरकार के आठ साल पूरे होने के अवसर पर 30 मई से 15 जून तक 'सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण' की थीम पर कार्यक्रम आयोजित करेगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!