Edited By Rohini Oberoi,Updated: 02 Mar, 2026 01:51 PM

आज के दौर में जहां ब्रेकअप और तलाक आम शब्द बन चुके हैं वहीं सोशल मीडिया पर एक नया शब्द 'अल्पाइन डिवोर्स' (Alpine Divorce) तेजी से वायरल हो रहा है। यह सुनने में किसी रोमांटिक पहाड़ी सफर जैसा लगता है लेकिन इसकी हकीकत आपके रोंगटे खड़े कर देगी। यह शब्द...
Trending Alpine Divorce : आज के दौर में जहां ब्रेकअप और तलाक आम शब्द बन चुके हैं वहीं सोशल मीडिया पर एक नया शब्द 'अल्पाइन डिवोर्स' (Alpine Divorce) तेजी से वायरल हो रहा है। यह सुनने में किसी रोमांटिक पहाड़ी सफर जैसा लगता है लेकिन इसकी हकीकत आपके रोंगटे खड़े कर देगी। यह शब्द रिश्तों में उस धोखे को बयां करता है जहां पार्टनर को किसी दुर्गम पहाड़ पर जानबूझकर अकेला या मरने के लिए छोड़ दिया जाता है।
क्या है अल्पाइन डिवोर्स?
'अल्पाइन डिवोर्स' कोई कानूनी शब्द नहीं बल्कि एक डरावना इंटरनेट स्लैंग (Slang) है। इसका इस्तेमाल उन स्थितियों के लिए किया जाता है जब कोई व्यक्ति अपने पार्टनर के साथ ट्रेकिंग या पहाड़ी यात्रा पर जाता है और वहां किसी सुनसान रास्ते या बर्फीली चोटी पर उसे अकेला छोड़कर गायब हो जाता है। ऊंचाई वाले इलाकों (जैसे आल्प्स या हाइलैंड्स) में ऑक्सीजन की कमी, गिरता तापमान और रास्ता भटकने का डर किसी की भी जान ले सकता है। ऐसे में साथी को छोड़ देना एक तरह का 'साइलेंट मर्डर' माना जाता है।

1893 की कहानी से 2026 का ट्रेंड
इस खौफनाक शब्द का इतिहास काफी पुराना है। साल 1893 में लेखक रॉबर्ट बार ने एक कहानी लिखी थी जिसका शीर्षक था 'एन अल्पाइन डिवोर्स'।
यह भी पढ़ें: सावधान बस मालिक और ड्राइवर! एक छोटी सी चूक और लाइसेंस हो जाएगा रद्द, अब दोनों सीधे...
-
पुरानी कहानी: कहानी में एक पति अपनी पत्नी से छुटकारा पाने के लिए उसे स्विट्जरलैंड की पहाड़ियों में खतरनाक मोड़ पर छोड़ने की साजिश रचता है।
-
आधुनिक मोड़: 2026 की शुरुआत में यह पुरानी काल्पनिक कहानी हकीकत और सोशल मीडिया ट्रेंड बनकर उभरी। कई महिलाओं ने टिकटॉक और इंस्टाग्राम पर अपने ऐसे अनुभव साझा किए जहां ट्रेकिंग के दौरान उनके पार्टनर ने उन्हें गुस्से या मजाक में असुरक्षित छोड़ दिया। इंटरनेट ने इसे 'अल्पाइन डिवोर्स' का नाम दे दिया।

रिश्तों में अल्टीमेट रेड फ्लैग
मनोवैज्ञानिकों और विशेषज्ञों का मानना है कि यह ट्रेंड समाज में बढ़ते विश्वासघात के डर को दिखाता है। कुछ लोग इसे सोशल मीडिया पर मजाक की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं लेकिन सुरक्षा विशेषज्ञ इसे बेहद गंभीर मान रहे हैं। इस ट्रेंड के वायरल होने के बाद अब पहाड़ों पर जाने वाले कपल्स के लिए नई गाइडलाइन्स जारी हो रही हैं— जैसे अपना नक्शा, पावर बैंक और जरूरी सामान खुद रखें और किसी पर भी 100% निर्भर न रहें।