Edited By Parveen Kumar,Updated: 25 May, 2026 01:45 AM

उत्तर प्रदेश के अमरोहा के दो युवकों के ऋषिकेश में एक प्रतिबंधित तट पर फोटो खिंचवाने के दौरान गंगा नदी में बह जाने के तीन दिन बाद राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) और पुलिस की टीम ने रविवार देर शाम शहर के साधु समाज घाट के पास एक शव बरामद किया। अधिकारियों...
नेशनल डेस्क : उत्तर प्रदेश के अमरोहा के दो युवकों के ऋषिकेश में एक प्रतिबंधित तट पर फोटो खिंचवाने के दौरान गंगा नदी में बह जाने के तीन दिन बाद राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) और पुलिस की टीम ने रविवार देर शाम शहर के साधु समाज घाट के पास एक शव बरामद किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
मोहम्मद कैफ (19) और उसका मित्र मोहम्मद फैजान (25) बृहस्पतिवार को लक्ष्मण झूला क्षेत्र के एक प्रतिबंधित तट पर गंगा में बह जाने के बाद लापता हो गए थे। अधिकारियों ने बताया कि कैफ का शव रविवार शाम बरामद कर लिया गया, जबकि फैजान की तलाश अब भी जारी है। उन्होंने कहा कि आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव को स्थानीय पुलिस को सौंप दिया गया है।