Edited By Rohini Oberoi,Updated: 20 Mar, 2026 05:19 PM

मेरठ के 'नीले ड्रम' कांड की दहशत अभी ठंडी भी नहीं हुई थी कि बुलंदशहर से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सबको चौंका दिया। यहां एक पति अपनी पत्नी की फेसबुक पोस्ट से इस कदर डर गया कि उसे अपनी जान का खतरा महसूस होने लगा और इस पोस्ट ने पति को थाने की...
Husband Police Complaint Against Wife : मेरठ के 'नीले ड्रम' कांड की दहशत अभी ठंडी भी नहीं हुई थी कि बुलंदशहर से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सबको चौंका दिया। यहां एक पति अपनी पत्नी की फेसबुक पोस्ट से इस कदर डर गया कि उसे अपनी जान का खतरा महसूस होने लगा और इस पोस्ट ने पति को थाने की दहलीज तक पहुंचा दिया।
क्या है पूरा विवाद?
मामला बुलंदशहर के नगर कोतवाली देहात क्षेत्र के दौलतगढ़ गांव का है। यहां रहने वाले राजकुमार की शादी कुछ साल पहले हुई थी और उनका एक बच्चा भी है। राजकुमार के मुताबिक शादी के कुछ समय बाद ही घर जंग का मैदान बन गया था। पत्नी अक्सर छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा करती और पैर पटकते हुए मायके चली जाती थी।
फेसबुक पोस्ट और 'नीले ड्रम' का खौफ
राजकुमार की रातों की नींद तब उड़ गई जब उसने अपनी पत्नी के फेसबुक अकाउंट पर 'नीले ड्रम' से जुड़ी एक पोस्ट देखी। पिछले साल मेरठ में हुए सनसनीखेज 'नीले ड्रम' कांड (जिसमें हत्या के बाद शव को ड्रम में छिपाया गया था) को याद कर राजकुमार बुरी तरह डर गया। उसे लगा कि उसकी पत्नी उसके साथ भी कोई अनहोनी कर सकती है। इसी डर के मारे वह भागकर पुलिस के पास पहुंचा और गुहार लगाई— "साहब! मुझे इस पत्नी से छुटकारा दिला दो।"
यह भी पढ़ें: Romance Scam! मैट्रिमोनियल पर तलाश रहे हैं जीवनसाथी तो हो जाएं सावधान! धीरे-धीरे बढ़ा बातों का सिलसिला और फिर...
मीडिएशन सेंटर में हुआ अजीब फैसला
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए इसे मीडिएशन सेंटर (सुलह केंद्र) भेज दिया। वहां हुई बातचीत में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए। राजकुमार ने दावा किया कि उसकी पत्नी का गांव के ही एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग है और वह उसी के साथ रहना चाहती है।
काफी समझाने के बाद भी जब दोनों साथ रहने को तैयार नहीं हुए तो आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया गया। समझौते के बाद पत्नी अपने प्रेमी के साथ चली गई। राजकुमार ने इसे अपनी 'नई जिंदगी' बताते हुए राहत की सांस ली और भगवान का शुक्रिया अदा किया।
यह भी पढ़ें: पटरी पर उतरी लग्जरी Vande Bharat, फाइव स्टार होटल जैसी सुविधाएं देख फटी रह गई लोगों की आंखें, देखें वीडियो
सोशल मीडिया का मनोवैज्ञानिक असर
यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। जानकारों का कहना है कि क्राइम की खबरें और सोशल मीडिया पोस्ट कभी-कभी लोगों के दिमाग पर इतना गहरा असर डालती हैं कि सामान्य झगड़े भी जान के खतरे जैसे लगने लगते हैं। राजकुमार के मामले में 'नीले ड्रम' का डर इस कदर हावी था कि उसने घर बचाने के बजाय जान बचाना बेहतर समझा।