Heavy Rain Alert : तेज हवाओं के साथ भारी बारिश... बिहार के इन जिलों में ओलावृष्टि और बिजली गिरने का खतरा

Edited By Updated: 20 Mar, 2026 06:37 PM

danger of hail and lightning in these districts of bihar

बिहार में शुक्रवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली, जिससे कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश दर्ज की गई। गया और औरंगाबाद सहित आसपास के इलाकों में दोपहर बाद मौसम बिगड़ गया और तेज हवा के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई।

नेशनल डेस्क : बिहार में शुक्रवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली, जिससे कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश दर्ज की गई। गया और औरंगाबाद सहित आसपास के इलाकों में दोपहर बाद मौसम बिगड़ गया और तेज हवा के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई।

मौसम विभाग ने उत्तर बिहार के कुछ जिलों को लेकर गंभीर चेतावनी जारी की है। दरभंगा, मधुबनी और समस्तीपुर में रेड अलर्ट घोषित किया गया है, जहां तेज आंधी, भारी बारिश, ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। इसके अलावा बेगूसराय, लखीसराय, मुंगेर, नालंदा, शेखपुरा, भागलपुर और खगड़िया में ऑरेंज अलर्ट लागू किया गया है।

पश्चिमी विक्षोभ का असर, तापमान में गिरावट

गया जिले में पश्चिमी विक्षोभ का स्पष्ट प्रभाव देखा गया। शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में तेज हवा के साथ हल्की बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट आई और लोगों को गर्मी से राहत मिली। हालांकि, अचानक बदले मौसम ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है, क्योंकि खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका बनी हुई है।

शनिवार को भी जारी रहेगा खराब मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में अगले 48 घंटों तक मौसम अस्थिर बना रह सकता है। पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, शनिवार को सीमांचल और उत्तर-पूर्वी बिहार के कई जिलों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है।

अररिया, किशनगंज और कटिहार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं गोपालगंज, पश्चिम व पूर्वी चंपारण, सीवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, शिवहर, सीतामढ़ी, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, खगड़िया, मुंगेर, जमुई, बांका, भागलपुर और पूर्णिया में येलो अलर्ट घोषित किया गया है। इन इलाकों में तेज हवा, बिजली गिरने और बारिश की चेतावनी के साथ कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है।

दक्षिण बिहार में जल्द कम होगा असर

मौसम विभाग का कहना है कि दक्षिण बिहार में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव अगले 24 घंटों में कमजोर पड़ सकता है, जिससे वहां मौसम धीरे-धीरे सामान्य होने की उम्मीद है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!