कम्बोडिया के बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए 15 टन राहत सामग्री लेकर पहुंचा नौसेना का पोत

Edited By Updated: 29 Dec, 2020 11:04 PM

cambodia navy ship carrying 15 tons of relief supplies

भारतीय नौसेना पोत (आईएनएस) किल्तान मंगलवार को कम्बोडिया के बाढ़ प्रभावितों के लिए 15 टन राहत सामग्री लेकर सिहानौकविले बंदरगाह पहुंच गया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी दी। अक्टूबर से नवंबर के बीच आई बाढ़ ने कम्बोडिया में बहुत

नई दिल्लीः भारतीय नौसेना पोत (आईएनएस) किल्तान मंगलवार को कम्बोडिया के बाढ़ प्रभावितों के लिए 15 टन राहत सामग्री लेकर सिहानौकविले बंदरगाह पहुंच गया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी दी। अक्टूबर से नवंबर के बीच आई बाढ़ ने कम्बोडिया में बहुत तबाही मचाई। बाढ़ से करीब आठ लाख लोग प्रभावित हुए हैं और कम से कम 42 लोगों की मौत हो चुकी है। 
PunjabKesari
रक्षा मंत्रालय ने कहा कि राहत सामग्रियां कम्बोडिया के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन समिति को सौंपी जाएंगी। मंत्रालय ने कहा, ‘‘वर्तमान दौरे (आईएनएस किल्तान के) का उद्देश्य दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करना तथा क्षेत्र में सुरक्षा एवं स्थिरता में योगदान देना है।'' आईएनएस किल्तान सागर-तृतीय अभियान पर है जिसके तहत कोरोना वायरस महामारी के दौरान मित्र देशों को मानवीय सहायता एवं आपदा राहत पहुंचाई जा रही है। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!