ईरान को नया झटकाः अमेरिका-इजराइल हमले में IRGC के इंटेलिजेंस चीफ की भी मौत, जंग रोकने के दावों पर उठे सवाल

Edited By Updated: 06 Apr, 2026 02:23 PM

head of irgc s intelligence organisation announced as dead

ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के इंटेलिजेंस चीफ Majid Khademi की मौत सोमवार को हमले में होने का दावा किया गया है। Islamic Revolutionary Guard Corps ने अमेरिका-इज़राइल को जिम्मेदार ठहराया। तेहरान में एयरस्ट्राइक में 25 से ज्यादा लोगों की मौत की खबर है...

International Desk: ईरान को एक और बड़ा झटका लगा है। देश के शक्तिशाली सैन्य संगठन Islamic Revolutionary Guard Corps (IRGC) के इंटेलिजेंस प्रमुख Majid Khademi की सोमवार को मौत हो गई। शुरुआत में उनकी मौत के कारण को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई थी। लेकिन बाद में IRGC ने दावा किया कि उनकी मौत अमेरिका और इज़राइल के हमले में हुई है। संगठन ने इस घटना को “आतंकी हमला” बताया। इस हमले के बाद जंग रोकने दावों पर  फिर सवाल उठने लगे हैं। 

 

रिपोर्ट्स के अनुसार, सोमवार सुबह ईरान की राजधानी Tehran और आसपास के इलाकों में कई एयरस्ट्राइक किए गए। इन हमलों में रिहायशी क्षेत्रों को भी नुकसान पहुंचा और कई लोगों की मौत की खबर है। हालांकि, अमेरिका और इज़राइल की तरफ से इस हमले को लेकर कोई स्पष्ट आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में घटना को लेकर अलग-अलग दावे सामने आ रहे हैं और पूरी सच्चाई अभी साफ नहीं है। विशेषज्ञों का मानना है कि Majid Khademi की मौत ईरान के लिए बड़ा झटका है, क्योंकि वह देश की सुरक्षा और खुफिया रणनीति में अहम भूमिका निभाते थे।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!