Edited By Anu Malhotra,Updated: 05 Jan, 2023 12:11 PM

दिल्ली को हिला देने वाला कंझावला केस में आरोपियों का एक नया सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। वीडियो में पांचो आरोपी लड़की को घसीटने वाली वारदात को अंजाम देने के बाद कार को छोड़ आटो में बैठ भागते हुए दिखे। वारदात के दिन सुबह 4 बजकर 33 मिनट पर सभी आरोपी...
नेशनल डेस्क: दिल्ली को हिला देने वाला कंझावला केस में आरोपियों का एक नया सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। वीडियो में पांचो आरोपी लड़की को घसीटने वाली वारदात को अंजाम देने के बाद कार को छोड़ आटो में बैठ भागते हुए दिखे। वारदात के दिन सुबह 4 बजकर 33 मिनट पर सभी आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। बलेनो गाड़ी से उतरते हुए सभी आरोपी पहली बार दिखाई दिए। कंझावला में बॉडी गाड़ी से हटाने के बाद सभी आरोपी रोहिणी सेक्टर-1 पहुंचते हैं जहां वह कार के मालिक आशुतोष को गाड़ी देते हैं।
वहीं, एक और वीडियो सामने आया है जिसमें कार के पीछे एक पुलिस की पीसीआर वैन भी दिखाई दे रही है। सूत्रों के मुताबिक, कंझावला, होशंबी बॉर्डर और अमन विहार इलाके से तैनात 3 पीसीआर वैन समेत 10 पुलिस वाहन बलेनो कार की खोज में जुटे थे, लेकिन घने कोहरे की वजह से वे आरोपियों को नहीं पकड़ पाए. आरोपी कार को मुख्य सड़क की बजाय गलियों में ले गए थे।
गौरतलब है कि 31 दिसंबर देर रात अंजलि की स्कूटी का एक कार से एक्सीडेंट कार से हो गया था। जिसके बाद कार वाले लड़की को करीब 12 कीलोमीटर तक घसीटते ले गए और उसकी मौत हो गई। इसके बाद वे शव को सड़क पर छोड़कर भाग गए।