Chandigarh News: चंडीगढ़ में 22 साल की महिला हॉकी खिलाड़ी की हत्या, बुआ के बेटे निकले हत्यारे

Edited By Updated: 06 Mar, 2026 12:54 PM

chandigarh hockey player tanya killed sector 38 property dispute

Chandigarh Hockey player murder : चंडीगढ़ के सेक्टर-38A में एक 22 साल की उभरती हुई हॉकी प्लेयर तान्या की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। दुखद बात यह है कि इस वारदात का आरोप किसी बाहरी पर नहीं, बल्कि तान्या की अपनी ही बुआ के बेटों और परिवार के...

Chandigarh Hockey player murder : चंडीगढ़ के सेक्टर-38A में एक 22 साल की उभरती हुई हॉकी प्लेयर तान्या की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। दुखद बात यह है कि इस वारदात का आरोप किसी बाहरी पर नहीं, बल्कि तान्या की अपनी ही बुआ के बेटों और परिवार के सदस्यों पर लगा है।

छत के हक की जंग ने ले ली जान
इस पूरी वारदात के पीछे घर के मालिकाना हक का पुराना विवाद बताया जा रहा है। तान्या के पिता रवि, जो पेशे से ऑटो चालक हैं, अपने परिवार के साथ नीचे रहते हैं, जबकि उनकी बहन का परिवार उसी मकान की पहली मंजिल पर रहता है। गुरुवार को घर के मालिकाना हक की बात को लेकर दोनों परिवारों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई।    

बुआ के बेटों पर लगा हत्या का आरोप
पिता रवि के मुताबिक, विवाद के दौरान जब तान्या पहली मंजिल पर पहुंची, तो वहां मौजूद कृष्णा, रवि, गंगन, अनिकेत, नवीन और टीना ने मिलकर उस पर हमला बोल दिया। इस झगड़े के बीच आरोपी कृष्णा ने तान्या की कमर पर चाकू से जोरदार वार किया। तान्या को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी कर चुकी तान्या एक होनहार स्टेट लेवल खिलाड़ी थी और खेल के प्रति उसका जुनून सबको प्रभावित करता था।

मैदान की जगह अब श्मशान की तैयारी
तान्या के लिए शुक्रवार का दिन बेहद खास होने वाला था क्योंकि उसे राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में अपनी टीम का प्रतिनिधित्व करना था। लेकिन अब घर में खुशियों और जीत की दुआओं की जगह मातम पसरा है। सूचना मिलते ही सेक्टर-39 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर सबूत जुटाए हैं, ताकि इस होनहार खिलाड़ी को इंसाफ दिलाया जा सके। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!