Edited By Radhika,Updated: 01 Feb, 2026 11:48 AM

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज लोकसभा में अपना ऐतिहासिक 9वां बजट पेश किया। इस दौरान उन्होंने मिडिल क्लास और मरीजों को बड़ी राहत देते हुए कैंसर और डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारियों की दवाओं की कीमतें कम करने का बड़ा ऐलान किया। वित्त मंत्री ने कहा कि...
Budget 2026: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज लोकसभा में अपना ऐतिहासिक 9वां बजट पेश किया। इस दौरान उन्होंने मिडिल क्लास और मरीजों को बड़ी राहत देते हुए कैंसर और डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारियों की दवाओं की कीमतें कम करने का बड़ा ऐलान किया। वित्त मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल के नेतृत्व में देश ने न केवल आर्थिक स्थिरता हासिल की है, बल्कि महंगाई को भी नियंत्रण में रखा है।
<
>
हेल्थ सेक्टर के लिए 'संजीवनी': बायो-फार्मा शक्ति का आगाज
बजट में स्वास्थ्य क्षेत्र को आधुनिक बनाने और भारत को दुनिया का Pharma Hub बनाने के लिए कई बड़ी घोषणाएं की गईं:
-
सस्ती दवाएं: शुगर और कैंसर के इलाज में काम आने वाली दवाओं पर राहत दी जाएगी ताकि मरीजों की जेब पर बोझ कम हो सके।
-
बायो-फार्मा शक्ति : सरकार ने अगले 5 वर्षों के लिए 10,000 करोड़ रुपये के निवेश के साथ इस नई योजना का ऐलान किया है। इसका मकसद भारत में उच्च तकनीक वाली दवाओं के निर्माण को बढ़ावा देना है।
-
रिसर्च और विकास: फार्मा सेक्टर में इनोवेशन और नई दवाइयों के निर्माण के लिए 1000 नए क्लिनिकल ट्रायल साइट्स और अनुसंधान संस्थानों को अपग्रेड किया जाएगा।
आत्मनिर्भरता और आर्थिक विकास के 12 साल
वित्त मंत्री ने अपने भाषण में सरकार की पिछली उपलब्धियों और भविष्य के रोडमैप पर जोर दिया:
-
ग्रोथ और स्थिरता: उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में सरकार ने मुश्किल समय में भी सोच-समझकर फैसले लिए, जिसका नतीजा आज देश की मजबूत जीडीपी ग्रोथ के रूप में दिख रहा है।
-
गरीबी उन्मूलन: "सबका साथ, सबका विकास" के मंत्र के साथ गरीबी हटाने की दिशा में बड़े निवेश किए गए हैं।
-
ऊर्जा सुरक्षा: भारत ने महत्वपूर्ण आयातों पर अपनी निर्भरता कम की है और घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है।