छत्तीसगढ़ : बीजापुर में 3 नक्सली विस्फोटकों के साथ गिरफ्तार

Edited By Updated: 29 Sep, 2024 10:15 PM

chhattisgarh 3 naxalites arrested with explosives in bijapur

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में विस्फोटकों के साथ तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बुधराम कोरसा, छोटू लेकाम और लाखन कुंजाम को शनिवार को गंगालूर पुलिस थाना क्षेत्र के तहत नैनपाल और...

नेशनल डेस्क : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में विस्फोटकों के साथ तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बुधराम कोरसा, छोटू लेकाम और लाखन कुंजाम को शनिवार को गंगालूर पुलिस थाना क्षेत्र के तहत नैनपाल और पुलसुमपारा गांवों के नजदीक गिरफ्तार किया गया। अधिकारी ने बताया, ''जिला रिजर्व गार्ड और स्थानीय पुलिस द्वारा शुक्रवार को शुरू किए गए नक्सल विरोधी अभियान में उन्हें पकड़ा गया। हमने उनके पास से एक टिफिन बम, डेटोनेटिंग कॉर्ड, सेफ्टी फ्यूज और माओवादी सामग्री जब्त की है।''

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!