पुलिस मुठभेड़ के दौरान 25 हजार रुपये का इनामी गौ तस्कर गिरफ्तार, पैर मे लगी गोली

Edited By Updated: 08 Apr, 2026 12:12 PM

cow smuggler carrying a reward of rs 25 000 arrested during police encounter

नोएडा के रबूपुरा थाने की पुलिस ने बुधवार तड़के मुठभेड़ के दौरान 25 हजार रुपये के इनामी गौ तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। आरोपी की पहचान हरियाणा के पलवल के निवासी संजू (32) के रूप...

नेशनल डेस्क। नोएडा के रबूपुरा थाने की पुलिस ने बुधवार तड़के मुठभेड़ के दौरान 25 हजार रुपये के इनामी गौ तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। आरोपी की पहचान हरियाणा के पलवल के निवासी संजू (32) के रूप में हुई है। पुलिस उपायुक्त (जोन-3) डॉक्टर प्रवीन रंजन सिंह ने बताया कि रबूपुरा पुलिस मंगलवार तड़के कार्गो टी पॉइंट के पास जांच कर रही थी तभी मोटरसाइकिल पर सवार एक व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया। 

उन्होंने कहा कि शक होने पर पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन वह मोटरसाइकिल मोड़कर भागने लगा। सिंह ने बताया कि पुलिस ने उसे पीछा करके घेर लिया और इस दौरान आरोपी ने पुलिसकर्मियों पर गोली चला दी। पुलिस उपायुक्त ने कहा कि पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई के तहत गोली चलाई जो उसके पैर में लगी। 

उन्होंने बताया कि घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, उसके पास से पुलिस ने एक देसी तमंचा, कारतूस, बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद की है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी गोकशी के कई मामलों में शामिल था और रबूपुरा पुलिस ने उसपर 25,000 रुपये का इनाम घोषित था। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!