दिल्ली में होली पर युवक की हत्या: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जताया गहरा दुख, सख्त कार्रवाई का दिया आश्वासन

Edited By Updated: 08 Mar, 2026 03:06 PM

chief minister rekha gupta expressed deep grief assured strict action

होली के पावन पर्व पर दिल्ली के उत्तम नगर में 26 वर्षीय युवक तरुण की जघन्य हत्या ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। इस घटना पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गहरा दुख और आक्रोश व्यक्त किया है

नई दिल्ली। होली के पावन पर्व पर दिल्ली के उत्तम नगर में 26 वर्षीय युवक तरुण की जघन्य हत्या ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। इस घटना पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गहरा दुख और आक्रोश व्यक्त किया है और कहा कि इस तरह की हिंसक घटनाओं के लिए राजधानी में शून्य सहनशीलता की नीति लागू है।

मुख्यमंत्री का बयान
मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर लिखा कि यह घटना अत्यंत दर्दनाक और निंदनीय है और पूरे समाज को झकझोर देने वाली है। उन्होंने कहा कि इस तरह की दरिंदगी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी और इस मामले में सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

रेखा गुप्ता ने कहा, "प्रशासन को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि इस अपराध में शामिल सभी दोषियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए और उनके खिलाफ कानून के अनुसार कठोरतम कार्रवाई की जाए। यह कार्रवाई उदाहरणात्मक होगी ताकि भविष्य में कोई भी ऐसी अमानवीय घटना करने का दुस्साहस न करे।"

पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना
मुख्यमंत्री ने तरुण के परिवार के प्रति संवेदना जताते हुए कहा कि दिल्ली सरकार पूरी संवेदना, जिम्मेदारी और दृढ़ता के साथ परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि परिवार को हर संभव सहायता और न्याय दिलवाने के लिए सभी कदम उठाए जाएंगे। सीएम ने कहा, "तरुण के परिवार ने अपना जवान बेटा खो दिया है। उनके दुःख को शब्दों में व्यक्त करना संभव नहीं है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति मिले और परिवार को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।"


विवाद की शुरुआत
पुलिस के अनुसार, घटना उत्तम नगर की जेजे कॉलोनी में होली के दौरान हुई। एक 11 वर्षीय बच्ची द्वारा फेंके गए पानी के गुब्बारे से रंग की छींटें पड़ने पर मामूली विवाद शुरू हुआ। हालांकि, माफी मांगने के बावजूद मामला हिंसक रूप ले लिया। आरोपियों ने तरुण को लोहे की रॉड और ईंट-पत्थर से पीटा, जिससे उनकी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।


इलाके में तनाव और गिरफ्तारी
हत्या के बाद इलाके में तनाव फैल गया। स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया, वाहनों में आग लगाई और थाने का घेराव किया। दिल्ली पुलिस ने अब तक 8 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और सभी दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने राजधानी में सुरक्षा और सार्वजनिक शांति बनाए रखने की जिम्मेदारी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रशासन ने जनता से शांति बनाए रखने की अपील की है और दोषियों को कानून के अनुसार कठोर सजा दिलाने का वादा किया है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!