दिल्ली की CM रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान: सड़क हादसे में घायलों की मदद करने वालों को मिलेंगे 25,000 रुपये

Edited By Updated: 24 Feb, 2026 11:06 AM

delhi rah veer scheme those who help road accident victims will get rs 25 000

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने राजधानी की सड़कों पर होने वाली दुर्घटनाओं में मृत्यु दर कम करने के मकसद से एक महत्वपूर्ण पहल का ऐलान किया है। रेखा गुप्ता सरकार ने दिल्ली में 'राह-वीर' योजना को लागू करने जा रही है। इस योजना के तहत सड़क हादसे में गंभीर...

नेशनल डेस्क: दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने राजधानी की सड़कों पर होने वाली दुर्घटनाओं में मृत्यु दर कम करने के मकसद से एक महत्वपूर्ण पहल का ऐलान किया है। रेखा गुप्ता सरकार ने दिल्ली में 'राह-वीर' योजना को लागू करने जा रही है। इस योजना के तहत सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को समय रहते अस्पताल पहुँचाने वाले मददगार नागरिकों को ₹25,000 की नकद प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।   

PunjabKesari

मदद करने वालों को मिलेगा सम्मान और सुरक्षा

सीएम ने साफ किया कि यह योजना सड़क हादसे में घायल लोगों को तड़तपते हुए न छोड़ने कर मदद करने के लिए शुरु की है। अब 'गोल्डन ऑवर' यानि की हादसे के ठीक बाद का एक घंटे के अंदर घायल को ट्रॉमा सेंटर पहुँचाने वाले व्यक्ति को न केवल आर्थिक पुरस्कार मिलेगा, बल्कि उसे एक प्रशंसा प्रमाणपत्र देकर सम्मानित भी किया जा किया जाएगा।

PunjabKesari

योजना की मुख्य विशेषताएँ:

  • कानूनी सुरक्षा: मोटर वाहन संशोधन अधिनियम 2019 की धारा 134ए के तहत, मददगार व्यक्ति (गुड सेमेरिटन) को सभी कानूनी झंझटों से पूरी सुरक्षा दी जाएगी।
  • पारदर्शी चयन प्रक्रिया: पुरस्कार देने के लिए जिला स्तर पर एक विशेष मूल्यांकन समिति का गठन होगा। इस समिति में जिला मजिस्ट्रेट, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी और क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी शामिल होंगे।
  • डिजिटल भुगतान: प्रोत्साहन राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में भेजी जाएगी। पूरी प्रक्रिया को डिजिटल रखा गया है ताकि पारदर्शिता बनी रहे।
  • राष्ट्रीय पुरस्कार का अवसर: दिल्ली के टॉप 10 मददगारों को राष्ट्रीय स्तर पर ₹1 लाख के विशेष पुरस्कार के लिए भी नामांकित किया जाएगा।

लोगों में करुणा भाव को जगाना है योजना का मकसद

यह पहल केवल वित्तीय सहायता के अलावा समाज में जिम्मेदारी और करुणा के भाव को जगाना है। केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों पर आधारित यह योजना दिल्ली में 'मदद की संस्कृति' को नया आयाम देगी। सरकार का विश्वास है कि यदि जनता सक्रिय रूप से सहयोग करे, तो सैकड़ों बेशकीमती जानें बचाई जा सकती हैं।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!