करण औजला ने CM रेखा गुप्ता से की खास मुलाकात, सिंगर के कॉन्सर्ट से पहले सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश

Edited By Updated: 28 Feb, 2026 11:47 AM

karan aujla had a special meeting with cm rekha gupta

पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के ग्लोबल स्टार करण औजला अपने फेमस 'P-Pop Culture India Tour' का शुरु की शुरुआत आज दिल्ली से करने जा रहे हैं। अपने कॉन्सर्ट से पहले करण औजला ने दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता के साथ शिष्टाचार मुलाकात की है।  इस मुलाकात ने न केवल...

नेशनल डेस्क: पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के ग्लोबल स्टार करण औजला अपने फेमस 'P-Pop Culture India Tour' का शुरु की शुरुआत आज दिल्ली से करने जा रहे हैं। अपने कॉन्सर्ट से पहले करण औजला ने दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता के साथ शिष्टाचार मुलाकात की है।  इस मुलाकात ने न केवल प्रशंसकों का उत्साह बढ़ाया है, बल्कि राजधानी में बड़े सांस्कृतिक आयोजनों के भविष्य को लेकर एक नई चर्चा छेड़ दी है।

PunjabKesari

सीएम ने की तारीफ

सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक वीडियो में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, करण औजला का स्वागत करती नजर आईं। उन्होंने कहा कि करण का संगीत हर उम्र के लोगों, खासकर बच्चों और युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय है। मुख्यमंत्री ने दिल्ली को एक 'इवेंट और क्रिएटिव कैपिटल' बनाने का अपना विजन साझा किया। सीएम रेखा गुप्ता के जवाब में सिंगर ने अपनी कामयाबी का श्रेय खुद के लिखे गीतों को दिया। उन्होंने कहा कि"मैम, मुझे लगता है कि मैं अपने गाने खुद लिखता हूँ, इसलिए लोग उनसे गहराई से जुड़ पाते हैं। यही चीज मेरे लिए सबसे ज्यादा काम कर रही है।"

ट्रैफिक और सफाई पर खास जोर

बड़े आयोजनों में अक्सर होने वाली अव्यवस्था को देखते हुए सीएम रेखा गुप्ता ने गायक को विश्वास दिलाया है कि इस बार दिल्ली में नजारा अलग होगा। उन्होंने साफ किया कि आयोजन स्थल के आसपास ट्रैफिक सुचारू रखने के लिए विशेष निर्देश दिए गए हैं। कार्यक्रम के दौरान और समापन के बाद स्टेडियम की सफाई (Sanitization) का पूरा ख्याल रखा जाएगा।  युवाओं की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा और क्राउड मैनेजमेंट के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!