महाराष्ट्र के एक गांव का अनौखा फैसला, 18 साल से कम उम्र के बच्चे नहीं कर पाएंगे मोबाइल फोन का इस्तेमाल

Edited By Updated: 18 Nov, 2022 10:35 PM

children below 18 years of age will not be able to use mobile phone

महाराष्ट्र में यवतमाल के एक गांव में 18 साल से कम उम्र के बच्चों के मोबाइल फोन इस्तेमाल करने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। एक ग्राम पंचायत अधिकारी ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि यह राज्य में इस तरह का पहला फैसला हो सकता है

नेशनल डेस्कः महाराष्ट्र में यवतमाल के एक गांव में 18 साल से कम उम्र के बच्चों के मोबाइल फोन इस्तेमाल करने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। एक ग्राम पंचायत अधिकारी ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि यह राज्य में इस तरह का पहला फैसला हो सकता है। गांव के सरपंच गजानन ताले ने कहा कि जिले के पुसद तालुका के बंसी गांव में ‘18 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए मोबाइल फोन नहीं' का फैसला 11 नवंबर को लिया गया था। उन्होंने कहा, ‘‘कोविड-19 महामारी के दौरान ऑनलाइन शिक्षा के लिए बच्चों ने मोबाइल फोन का इस्तेमाल करना शुरू किया था। इसके बाद उन्हें मोबाइल फोन की आदत लग गई और वे विभिन्न साइट देखने लगे तथा ऑनलाइन गेम खेलने के लिए ज्यादातर समय इस पर बिताने लगे।''

सरपंच ने दावा किया, ‘‘इसलिए, हमने बंसी ग्राम पंचायत में 18 साल से कम उम्र के बच्चों के मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया। यह ऐसा फैसला लेने वाली महाराष्ट्र की पहली ग्राम पंचायत बन गई है।'' उन्होंने कहा कि निर्णय को लागू करने में शुरुआती मुद्दे हो सकते हैं लेकिन इस कदम को सफल बनाने के लिए माता-पिता और बच्चों दोनों को सलाह दी जाएगी। सरपंच ताले ने कहा, ‘‘परामर्श के बाद भी यदि हम बच्चों को मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते देखेंगे तो हम जुर्माना लगाएंगे।''

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!