फेमस एक्टर का 43 साल की उम्र में निधन, शूटिंग के दौरान डूबने से हुआ हादसा

Edited By Updated: 29 Mar, 2026 08:54 PM

famous actor passes away at the age of 43

बंगाली फिल्म और टीवी इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। मशहूर अभिनेता राहुल बनर्जी का ओडिशा में एक नाव दुर्घटना के दौरान निधन हो गया। यह हादसा तलसारी बीच पर उस समय हुआ, जब वे अपने टीवी शो ‘भोले बाबा पर करेगा’ की शूटिंग कर रहे थे। बताया जा...

नेशनल डेस्क : बंगाली फिल्म और टीवी इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। मशहूर अभिनेता राहुल बनर्जी का ओडिशा में एक नाव दुर्घटना के दौरान निधन हो गया। यह हादसा तलसारी बीच पर उस समय हुआ, जब वे अपने टीवी शो ‘भोले बाबा पर करेगा’ की शूटिंग कर रहे थे। बताया जा रहा है कि शूटिंग के दौरान वे समुद्र में गिर गए, जिसके बाद उन्हें तुरंत रेस्क्यू कर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

शूटिंग के दौरान हुआ हादसा

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, शूटिंग के दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से राहुल बनर्जी समुद्र में गिर पड़े। मौके पर मौजूद टीम और स्थानीय लोगों ने उन्हें बाहर निकाला और पास के अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। इस घटना के बाद शूटिंग स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

PunjabKesari

इंडस्ट्री में शोक की लहर

राहुल बनर्जी अपने लोकप्रिय पॉडकास्ट ‘सहज कथा’ और कई टीवी सीरियल्स में दमदार अभिनय के लिए जाने जाते थे। उनके अचानक निधन से मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर फैंस और साथी कलाकार लगातार उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं और इस घटना को बेहद दुखद बता रहे हैं।

पुलिस जांच में जुटी

दीघा पुलिस और स्थानीय प्रशासन इस मामले की जांच में जुटे हैं। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, अभिनेता का शव फिलहाल दीघा मेडिकल सेंटर में रखा गया है। अधिकारी घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं और पूरी जानकारी जुटाई जा रही है।

पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे हादसे

गौरतलब है कि इससे पहले भी पानी से जुड़े हादसों में कई कलाकारों की जान जा चुकी है। हाल ही में एक म्यूजिक फेस्टिवल के दौरान सिंगर जुबीन गर्ग के साथ भी इसी तरह की घटना सामने आई थी, जिसमें उनकी मौत हो गई थी। राहुल बनर्जी का निधन एक बार फिर इस तरह की घटनाओं को लेकर सवाल खड़े कर रहा है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!