चीन की लड़की का राजस्थानी लड़के पर आया दिल, हिंदू रीति  से की शादी (तस्वीरें वायरल)

Edited By Updated: 15 Apr, 2018 10:04 AM

chinese girl married to rajasthani boy with hindu custom pictures viral

सच्चा प्यार न सरहदों की परवाह करता है और न ही रुकावटों की। इस  बात को सच कर दिखाया है भारत के राजस्थान निवासी अजय और चीन की लूलू ने। दोनों एक जगह काम करते थे। जल्द ही दोनों में प्रेम हो गया और शादी का फैसला कर लिया...

 बीजिंगः सच्चा प्यार न सरहदों की परवाह करता है और न ही रुकावटों की। इस  बात को सच कर दिखाया है भारत के राजस्थान निवासी अजय और चीन की लूलू ने। दोनों एक जगह काम करते थे। जल्द ही दोनों में प्रेम हो गया और शादी का फैसला कर लिया। इसके लिए लूलू भारत आईं और उन्होंने वैदिक रीति के अनुसार विधि-विधान से शादी की।

PunjabKesari

दोनों के परिजन भी इस शादी से बहुत खुश हैं। जहां अजय के परिवार ने रस्मों को निभाने में पहल की, वहीं लूल के परिजन चीन से भारत आए ताकि वे अपनी बेटी का कन्यादान कर सकें। इसके बाद दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया में आ गईं जिन्हें यूजर्स ने खूब पसंद किया।
PunjabKesari
जानकारी के अनुसार, अजय राजस्थान के सवाईमाधोपुर जिले में स्थित रामसिंहपुरा गांव के निवासी हैं। उन्होंने आईआईटी से इंजीनियरिंग की है। इसके बाद वे चीन चले गए और एक सॉफ्टवेयर कंपनी में काम करने लगे। काम के सिलसिले में उनकी मुलाकात लूलू से हुई।

लूलू को भारतीय संस्कृति से बहुत प्रेम है क्योंकि यहां शादी को जन्म-जन्म का बंधन माना जाता है। दोनों का यह रिश्ता प्यार में बदल गया। इसके बाद उन्होंने परिजनों से बात की। परिजनों ने शादी के लिए हां कर दी। दोनों की दोस्ती से शुरू हुआ यह रिश्ता अब पति-पत्नी के पवित्र वैवाहिक बंधन में बदल गया है।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!