9 साल की छात्रा की हार्ट अटैक से मौत, 4 महीने पहले बड़े भाई की भी अचानक गई थी जान

Edited By Updated: 26 Feb, 2026 11:39 PM

9 year old student dies of heart attack

राजस्थान के नागौर जिले से बेहद दुखद खबर सामने आई है। गोटन कस्बे के एक निजी विद्यालय में पढ़ने वाली नौ साल की छात्रा की संदिग्ध हृदयाघात से मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब बच्ची सुबह स्कूल पहुंचने के बाद खेल के मैदान में अपने सहपाठियों के साथ दौड़ रही...

नेशनल डेस्क : राजस्थान के नागौर जिले से बेहद दुखद खबर सामने आई है। गोटन कस्बे के एक निजी विद्यालय में पढ़ने वाली नौ साल की छात्रा की संदिग्ध हृदयाघात से मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब बच्ची सुबह स्कूल पहुंचने के बाद खेल के मैदान में अपने सहपाठियों के साथ दौड़ रही थी। अचानक वह जमीन पर गिर पड़ी और बेहोश हो गई।

स्कूल प्रशासन के अनुसार, 23 फरवरी की सुबह करीब 7:48 बजे यह घटना हुई। मौजूद शिक्षकों और स्टाफ ने तत्काल बच्ची को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें बच्ची को खेलते-खेलते गिरते देखा जा सकता है।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

मृतक छात्रा की पहचान दिव्या के रूप में हुई है, जो पांचवीं कक्षा में पढ़ती थी। वह तालनपुर गांव निवासी राजेंद्र की बेटी थी। जानकारी के मुताबिक, कुछ ही महीने पहले उसके भाई का भी अचानक निधन हो गया था। लगातार दो सदस्यों की असमय मौत से परिवार गहरे सदमे में है। परिजनों ने पोस्टमार्टम नहीं कराने का निर्णय लेते हुए अंतिम संस्कार कर दिया।

बच्चों में हृदय संबंधी खतरे पर सवाल

हाल के वर्षों में कम उम्र के बच्चों और किशोरों में हृदयाघात के मामलों ने चिंता बढ़ाई है। विशेषज्ञों का कहना है कि बदलती जीवनशैली इसका एक बड़ा कारण हो सकती है। जंक फूड, अधिक शर्करा वाले पेय पदार्थ और असंतुलित आहार बच्चों में मोटापा और कोलेस्ट्रॉल जैसी समस्याएं बढ़ा रहे हैं।

इसके अलावा, शारीरिक गतिविधियों में कमी, लंबे समय तक मोबाइल या टीवी स्क्रीन के सामने बैठना और मानसिक तनाव भी हृदय स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकते हैं। जिन परिवारों में पहले से हृदय रोग, उच्च रक्तचाप या मधुमेह का इतिहास रहा हो, वहां बच्चों में जोखिम और बढ़ जाता है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!