Heavy Rain Alert: कल से गरज-चमक के साथ भारी बारिश की चेतावनी, IMD का इन राज्यों में अलर्ट

Edited By Updated: 22 Feb, 2026 08:44 PM

heavy rain alert warning of heavy rain with thunder and lightning imd alert

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने देशभर में मौसम में बदलाव की चेतावनी दी है। उत्तर भारत में तापमान 2-4 डिग्री बढ़कर गर्मी बढ़ेगी, जबकि दिल्ली-एनसीआर में मौसम शुष्क रहेगा और AQI खराब रहेगा। दक्षिण भारत में कम दबाव प्रणाली के कारण तमिलनाडु, केरल और माहे...

नेशनल डेस्कः भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने देश के कई हिस्सों में मौसम में बड़े बदलाव की चेतावनी जारी की है। उत्तर भारत में तापमान में तेज बढ़ोतरी के साथ गर्मी बढ़ने की संभावना है, वहीं दक्षिण भारत में कम दबाव प्रणाली के प्रभाव से भारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और तेलंगाना में 23-24 फरवरी के बीच बारिश और गरज-चमक की चेतावनी जारी की है

उत्तर भारत में बढ़ती गर्मी

उत्तर-पश्चिम भारत के राज्यों में अगले सप्ताह अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री की वृद्धि होगी। राजस्थान और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में पारा 35-37 डिग्री तक पहुंच सकता है। दिल्ली-एनसीआर में मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 'खराब' श्रेणी में रहेगा और लगभग 203 तक पहुंच सकता है। उत्तर प्रदेश में भी बारिश की संभावना नहीं है और तापमान 29 डिग्री तक रहने का अनुमान है।

हल्की बारिश और बर्फबारी

जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में 23 फरवरी को हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना है। उत्तराखंड में 23 से 24 फरवरी तक हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक होने की चेतावनी है। छत्तीसगढ़ और ओडिशा में भी 23-24 फरवरी को आंधी-तूफान और बारिश के साथ गरज-चमक की संभावना है।

भारी बारिश की संभावना

दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव क्षेत्र के प्रभाव से 23 फरवरी को तमिलनाडु (दक्षिणी हिस्से), केरल और माहे में कई स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है। मौसम विभाग ने गरज-चमक, बिजली गिरने और 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाओं की चेतावनी भी जारी की है। तटीय और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में 23-24 फरवरी तक हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज हवाओं और गरज-चमक की संभावना है। वहीं, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में 21 से 24 फरवरी तक इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है। 

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!