किसानों के विश्वास का सबसे बड़ा आधार हैं सीएम देवेंद्र फडणवीस: रविंद्र चव्हाण

Edited By Updated: 18 Jul, 2026 12:42 PM

cm devendra fadnavis biggest trust base farmers ravindra chavan

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी नेता रविंद्र चव्हाण ने कहा कि किसानों का सबसे बड़ा विश्वास महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर है। जानिए पूरी बात।

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। महाराष्ट्र प्रदेश भाजपा प्रदेशाध्यक्ष रविंद्र चव्हाण ने किसानों की कर्ज माफी को लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की जमकर तारीफ की है। चव्हाण ने कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ऐसा नेतृत्व हैं, जो किसानों सहित समाज के हर वर्ग के सुख-दुख में हमेशा उनके साथ खड़ा रहता है। देवेंद्र फडणवीस ऐसा नेतृत्व हैं, जो किसानों सहित समाज के हर वर्ग के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़ा रहता है।

उन्होंने कहा कि फडणवीस केवल योजनाएँ बनाने तक सीमित नहीं रहते, बल्कि गांव-गांव जाकर किसानों की समस्याओं को समझते हैं और उनके समाधान के लिए ठोस निर्णय लेते हैं। यही वजह है कि प्रदेश का किसान समाज पूरी मजबूती के साथ देवाभाऊ और सरकार के पीछे खड़ा है', रविंद्र चव्हाण ने किसानों की कर्ज माफी के भाजपा किसान मोर्चा द्वारा आयोजित देवेंद्र फडणवीस के सम्मान समारोह म बोल रहे थे। 

इस अवसर पर रविंद्र चव्हाण ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सरकार द्वारा किसानों के हित में लिए गए अनेक महत्वपूर्ण निर्णयों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि खेत एवं पानंद (ग्रामीण संपर्क) सड़कों का निर्माण, जलयुक्त शिवार अभियान, खेती में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) और आधुनिक तकनीक का उपयोग, तथा कृषि पंपों को दिन के समय निःशुल्क बिजली उपलब्ध कराने जैसी योजनाओं ने किसानों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का काम किया है। सरकार की किसान हितैषी नीतियों का लाभ अब गांव-गांव तक पहुँच रहा है।

विधायक संजय कुटे ने फडणवीस के अभिनंदन का रखा प्रस्ताव

इस कार्यक्रम के दौरान भाजपा प्रदेश महासचिव एवं विधायक संजय कुटे ने राज्य के समस्त किसानों की ओर से मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के अभिनंदन का प्रस्ताव रखा। उपस्थित किसानों ने हाथ उठाकर उसका समर्थन किया और "देवाभाऊ" के जयघोष से पूरा सभागार गूंज उठा। सम्मान को स्वीकार करते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपने संबोधन में कहा कि वह इस कार्यक्रम को केवल सम्मान समारोह नहीं, बल्कि किसानों से सीधे संवाद का अवसर मानते हैं।

उन्होंने कहा, "हमने कर्जमुक्ति का निर्णय किसी चुनाव को ध्यान में रखकर नहीं, बल्कि किसानों के हित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए लिया है। किसानों का हित हमारे लिए राजनीति का विषय नहीं, बल्कि हमारी जिम्मेदारी है। कई लोगों को लगता था कि सरकार कर्जमाफी नहीं करेगी और आंदोलन करने पड़ेंगे, लेकिन यह महायुति की सरकार है, किसानों की देवाभाऊ सरकार है।"

सीएम ने यह भी घोषणा की है कि 7.5 अश्वशक्ति क्षमता तक के कृषि पंपों को दिन के समय निःशुल्क बिजली उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही इन पंपों पर बकाया 48 हजार करोड़ रु के पुराने बिजली बिल भी माफ किए जाएंगे। उन्होंने कहा, "हम चाहते हैं कि किसानों पर पुराने कर्ज और बकाया का बोझ पूरी तरह समाप्त हो, ताकि वे नए उत्साह के साथ अपने भविष्य की नई शुरुवात कर के नया इतिहास लिख सकें।"

कार्यक्रम में मौजूद किसानों के उत्साह और सहभागिता से यह स्पष्ट दिखाई दिया कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में किसानों के लिए किए जा रहे कार्यों को लेकर किसान समाज में विश्वास और संतोष का वातावरण है। इस अवसर पर कृषि मंत्री दत्तात्रय भरणे, आदिवासी विकास मंत्री अशोक उईके, भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद अनिल बोंडे, विधायक रणधीर सावरकर, विधायक प्रवीण दरेकर, भाजपा प्रदेश महासचिव एवं विधायक संजय कुटे, भाजपा महाराष्ट्र प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष एवं विधायक चित्रा वाघ, भाजपा महाराष्ट्र प्रदेश किसान मोर्चा के अध्यक्ष रामकृष्ण वेताळ सहित अनेक विधायक, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!