Cockroach Janata Party के चीफ अभिजीत दीपके अमेरिका से आ रहे हैं भारत, दिल्ली पहुंचते ही करने वाले हैं ये बड़ा काम

Edited By Updated: 05 Jun, 2026 12:01 PM

cockroach janata party chief abhijeet deepke is coming to india from america

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके 6 जून को देश की राजधानी दिल्ली में एक प्रदर्शन करने वाले हैं। भारत में अपने इस प्रदर्शन के लिए अमेरिका से निकल चुके हैं। अभिजीत NEET पेपर लीक और CBSE परीक्षा परिणामों में गड़बड़ी के मुद्दों पर केंद्र...

नेशनल डेस्क: 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके 6 जून को देश की राजधानी दिल्ली में एक प्रदर्शन करने वाले हैं। भारत में अपने इस प्रदर्शन के लिए अमेरिका से निकल चुके हैं। अभिजीत NEET पेपर लीक और CBSE परीक्षा परिणामों में गड़बड़ी के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी में हैं। फिलहाल उन्हें इस प्रदर्शन के लिए अब तक दिल्ली पुलिस से आधिकारिक अनुमति नहीं मिली है।

PunjabKesari

अभिजीत ने शेयर किया मैसेज

अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया पर भारत लौटने की जानकारी साझा करते हुए लिखा कि "भारत के लिए निकल चुका हूँ। मैं अपना भविष्य देश के संविधान के हाथों में सौंपता हूँ। जय भीम।" दीपके किस फ्लाइट से आ रहे हैं और उनके लैंडिंग का सटीक समय क्या है, इसे अभी गोपनीय रखा गया है। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (IGI) हवाई अड्डे पर उतरने के बाद, वे सीधे पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने जाएंगे और जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने की अनुमति मांगेंगे। उन्होंने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों से इस प्रदर्शन में जुटने की अपील की है।

PunjabKesari

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

CJP नेताओं के मुताबिक, इस आंदोलन का मुख्य उद्देश्य केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर इस्तीफे के लिए दबाव बनाना है। यह पार्टी नीट की परीक्षा को लेकर हुई गड़बड़ी को लेकर सड़कों पर उतर रही है।    

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!