इंसानों से बेहतर निकले आवारा कुत्ते: सरेराह यौन उत्पीड़न की शिकार हो रही महिला की इज्जत बेज़ुबानों ने बचाई- घटना CCTV में कैद

Edited By Updated: 05 Sep, 2026 03:34 PM

coimbatore stray dogs violence attempt coimbatore cctv footage animal heroes

तमिलनाडु के कोयंबटूर से एक अनोखा और दिल छू लेने वाला मामला सामने आया है, जहां आवारा कुत्तों के एक झुंड ने एक मानसिक रूप से अशक्त महिला की इज्जत लूटने से बचाई।  दरअसल, सरेराह एक नशेड़ी नाबालिग द्वारा महिला पर यौन हमले का प्रयास करने के दौरान पास में...

कोयंबटूर: तमिलनाडु के कोयंबटूर से एक अनोखा और दिल छू लेने वाला मामला सामने आया है, जहां आवारा कुत्तों के एक झुंड ने एक मानसिक रूप से अशक्त महिला की इज्जत लूटने से बचाई।  दरअसल, सरेराह एक नशेड़ी नाबालिग द्वारा महिला पर यौन हमले का प्रयास करने के दौरान पास में मौजूद आवारा कुत्तों ने उस पर धावा बोल दिया और उसे खदेड़ दिया। पूरी घटना पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया है।
 
रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना शुक्रवार तड़के की है। पीड़ित महिला, जो मानसिक रूप से कमज़ोर है और अक्सर सड़क किनारे समय बिताती है, एक स्थान पर आवारा कुत्तों के साथ बैठी हुई थी। तभी एक नाबालिग लड़का जो शराब के नशे में होने का अंदेशा है वहां पहुंचा। उसने महिला तक पहुंचने के लिए पहले कुत्तों पर पत्थर फेंककर उन्हें भगाने का प्रयास किया, जिससे अधिकांश कुत्ते थोड़े दूर हट गए। हालांकि, एक वफादार कुत्ता महिला के पास ही डटा रहा।

जैसे ही आरोपी ने महिला के साथ बदसलूकी और यौन हमला करने की कोशिश की, महिला ज़ोर-ज़ोर से चिल्लाने लगी। महिला की चीख सुनते ही पास खड़ा कुत्ता तुरंत हरकत में आया और उसने लड़के पर भोंकने लगा। कुत्ते ने आरोपी के पैर में काट लिया और उसे महिला से दूर खींच लिया। शोर सुनकर दूर खड़े बाकी कुत्ते भी दौड़ पड़े।
 
आखिरकार लड़का मौके से भाग गया। जिस कुत्ते ने दखल दिया था, वह उसे सड़क पर कुछ दूर तक खदेड़ता हुआ दिखा, यह पूरी घटना CCTV में कैद हो गई। दिलचस्प बात यह है कि पुलिस को यह फुटेज तब मिला जब वे एक अलग मामले की जांच के सिलसिले में CCTV रिकॉर्डिंग देख रहे थे।  फुटेज से जांचकर्ताओं को नाबालिग की पहचान करने में मदद मिली, जिसे बाद में उसी दिन पकड़ लिया गया।

इस वीडियो के बाद सोशल मीडिया यूज़र्स ने कहा कि कुत्तों को आरोपी की बुरी नीयत का एहसास हो गया था। वहीं एक यूज़र ने लिखा, "यही वजह है कि मैं हमेशा इन प्यारे जानवरों के साथ खड़ा रहता हूं, चाहे वे कुछ भी करें।"  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!