Edited By Sahil Kumar,Updated: 28 Oct, 2026 01:18 PM

कांग्रेस ने कहा है कि वोट चोरी के लिए जिम्मेदार मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ पार्टी 30 अक्टूबर को सार्वजनिक महाभियोग कार्यक्रम आयोजित करेगी।
नई दिल्लीः कांग्रेस ने कहा है कि वोट चोरी के लिए जिम्मेदार मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ पार्टी 30 अक्टूबर को सार्वजनिक महाभियोग कार्यक्रम आयोजित करेगी।
कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने बुधवार को सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि इंडिया गठबंधन अपराह्न साढ़े तीन बजे पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के सरकारी आवास 10 राजाजी मार्ग पर कार्यक्रम आयोजित करेगी। उन्होंने कहा कि अन्य स्थानों पर इस कार्यक्रम के लिए अनुमति नहीं मिलने के कारण यह स्थान तय किया गया है।
रमेश ने आरोप लगाया कि ज्ञानेश कुमार ने संविधान के प्रावधानों और उसकी भावना का स्पष्ट उल्लंघन किया है तथा देश के चुनावी लोकतंत्र की बुनियाद को व्यवस्थित तरीके से कमजोर करने का काम किया है।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ने उच्चतम न्यायालय के समक्ष झूठ बोला है। उन्होंने कहा कि कुमार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के इशारे पर काम कर रहे हैं और आगे इन दोनों की बारी भी आएगी।