पटना एयरपोर्ट पर कांग्रेस में बवाल! टिकट बंटवारे पर हाथापाई, नेताओं को भागकर बचानी पड़ी जान

Edited By Updated: 16 Oct, 2025 12:48 AM

congress party in chaos at patna airport scuffle over ticket distribution

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में जबरदस्त कलह सामने आई है। बुधवार को पटना एयरपोर्ट पर कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में ही भिड़ गए। दिल्ली से लौटे प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम, बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरु और नेता शकील अहमद खान का कार्यकर्ताओं ने...

नेशनल डेस्क: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में जबरदस्त कलह सामने आई है। बुधवार को पटना एयरपोर्ट पर कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में ही भिड़ गए। दिल्ली से लौटे प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम, बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरु और नेता शकील अहमद खान का कार्यकर्ताओं ने घेराव किया। आरोप लगाया गया कि विक्रम विधानसभा सीट 5 करोड़ रुपये में बेची गई है। देखते ही देखते नारेबाजी हाथापाई में बदल गई।

गुस्साए कार्यकर्ताओं ने नेताओं की गाड़ी रोक ली और जमकर हंगामा किया। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि शकील अहमद खान की कार का साइड मिरर भी टूट गया। समर्थकों ने रोकने की कोशिश की, लेकिन भीड़ बेकाबू रही। तीनों नेता किसी तरह वहां से भागकर निकले।

घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें कार्यकर्ता “सीट बेचने” के आरोप लगाते दिख रहे हैं। इस विवाद ने बिहार कांग्रेस के भीतर की गुटबाज़ी और असंतोष को एक बार फिर उजागर कर दिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!