'इंडिया में क्या चल रहा है' पीएम मोदी के सवाल पर कांग्रेस का पलटवार, कहा- 'भारत में फॉग चल रहा है'

Edited By Updated: 27 Jun, 2023 01:52 PM

congress retaliates on pm modi s question what is going on in india

पवन खेड़ा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि, 'पीएम मोदी जी आप विदेश में हिंदुस्तान लौटे और लौटते वक्त आपने नड्डा साहब से पूछा कि इंडिया में क्या चल रहा है, आपने नड्डा साहब से ये पूछकर गलत किया, क्योंकि आपने नड्डा साहब को आपको...

नेशनल डेस्क: 'इंडिया में क्या चल रहा है'...पीएम मोदी के सवाल पर कांग्रेस ने तंज कसते हुए कहा कि देश में कुछ नहीं बस फॉग चल रहा है। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका और मिस्त्र का यात्रा करने बाद जब भारत लौटे, तो इस मौके पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई नेताओं ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। इस दौरान पीएम मोदी ने जेपी नड्डा से पूछा, 'देश में क्या चल रहा है'? इसे लेकर अब कांग्रेस के प्रवक्ता पवन खेड़ा ने पीएम पर पलटवार करते हुए यह बात कही है। 

पीएम मोदी और नड्डा पर कांग्रेस का हमला
पवन खेड़ा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि, 'पीएम मोदी जी आप विदेश में हिंदुस्तान लौटे और लौटते वक्त आपने नड्डा साहब से पूछा कि इंडिया में क्या चल रहा है, आपने नड्डा साहब से ये पूछकर गलत किया, क्योंकि आपने नड्डा साहब को आपको पिकअप करने और ड्रॉप करने का काम सौंप रखा है। अगर पार्टी चुनाव हारती है तो नड्डा इसकी जिम्मेदारी ले लेते हैं। लेकिन आपको बता देते हैं कि देश में क्या चल रहा है, भारत में फॉग चल रहा है। आपने विज्ञापन देखा ही होगा। इस फॉग का क्रिएशन आपका आईटी सेल और मीडिया करता है।'

फिर दिखेगा इस फॉग के पीछे क्या चल रहा?
कांग्रेस नेता ने मणिपुर हिंसा का जिक्र कर कहा कि इस फॉग के पीछे आज भी मणिपुर जल रहा है, इस फॉग के पीछे बालासोर में जो जानें गईं उसके पीछे किसी मुसलमान को जिम्मेदार ठहराने का प्रयास आपकी आईटी सेल कर रही है। इस फॉग के पीछे जो चल रहा है अगर वो आप देखना चाहते हैं तो मध्य प्रदेश में चुनाव प्रचार करने मत जाइए, सड़क पर उतरकर देखिए, आईटी सेल को थोड़ी देर के लिए नजरअंदाज कीजिए, टीवी चैनल बंद कर दीजिए... फिर आपको दिखने लगेगा कि इस फॉग के पीछे क्या हो रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!