जम्मू कश्मीर के रामबन में गोली चलाने के मामले में ठेकेदार गिरफ्तार

Edited By Updated: 13 Apr, 2021 08:21 PM

contractor arrested for firing in ramban in jammu and kashmir

जम्मू कश्मीर के रामबन जिले में एक रेलवे सुरंग के उप-ठेकेदार को उसकी कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन कर रही महिलाओं और पुरुषों पर कथित रूप से गोली चलाने के मामले में गिरफ्तार किया गया है।


बनिहाल/जम्मू : जम्मू कश्मीर के रामबन जिले में एक रेलवे सुरंग के उप-ठेकेदार को उसकी कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन कर रही महिलाओं और पुरुषों पर कथित रूप से गोली चलाने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना सोमवार सुबह बनिहाल के टाटनिहाल इलाके में घटी जब वेतन के भुगतान की मांग कर रहे अब्दुल गनी नामक व्यक्ति के परिवार के साथ और लोग भी शामिल होकर प्रदर्शन करने लगे।

 

पुलिस के अनुसार इसी दौरान सलीम भट ने प्रदर्शनकारियों पर लाइसेंसी पिस्तौल से गोली चला दी। हालांकि इसमें कोई घायल नहीं हुआ। बनिहाल के थाना प्रभारी नईम उल हक ने कहा कि भट के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है और जांच जारी है।

आरोपी ने कहा कि जब कुछ स्थानीय लोगों ने उसकी गाड़ी पर हमला किया और उस पर तथा सुरंग नंबर 74 के अंदर और बाहर काम कर रहे अधिकारियों तथा श्रमिकों पर पथराव किया तो उसने केवल हवा में गोली चलाई।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!