पसंद के लड़के से शादी की जिद पर भड़का पिता, सोते समय बेटी के सिर में मारी गोली

Edited By Updated: 20 Oct, 2026 04:15 PM

mainpuri father enraged by daughter s insistence on marrying a man of her choice

मैनपुरी में 48 वर्षीय एक व्यक्ति ने अपनी 19 वर्षीय बेटी के सिर में कथित तौर पर तब गोली मार दी जब वह सो रही थी, क्योंकि उसने उसकी पसंद के लड़के से शादी करने से इनकार कर दिया था और उस लड़के से शादी करने पर अड़ी थी जिससे वह प्रेम करती है। पुलिस ने...

मैनपुरीः मैनपुरी में 48 वर्षीय एक व्यक्ति ने अपनी 19 वर्षीय बेटी के सिर में कथित तौर पर तब गोली मार दी जब वह सो रही थी, क्योंकि उसने उसकी पसंद के लड़के से शादी करने से इनकार कर दिया था और उस लड़के से शादी करने पर अड़ी थी जिससे वह प्रेम करती है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, यह घटना सोमवार को मैनपुरी जिले के भोगांव कस्बे में हुई और युवती की पहचान शाजिया के रूप में हुई है और इस घटना में उसे गंभीर चोटें आईं। पुलिस के अनुसार, युवती को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे सैफई मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया और वहां उसका उपचार किया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक (नगर) अरुण कुमार सिंह ने बताया कि उन्होंने घटनास्थल का दौरा किया और घटना के आसपास की परिस्थितियों का पता लगाने के लिए परिवार के सदस्यों और पड़ोसियों से बात की। सिंह ने बताया, "शाजिया एक युवक के साथ रिश्ते में थी और उसी से शादी करना चाहती थी। लेकिन मजदूरी करने वाले उसके पिता असीन खान ने 19 नवंबर के लिए उसकी शादी किसी और लड़के से तय कर दी थी। जब लड़की ने अपने पिता की पसंद के लड़के से शादी करने से मना कर दिया और अपनी पसंद के लड़के से ही शादी करने की जिद की, तो पिता ने सोते समय उसके सिर में गोली मार दी।"

अधिकारी ने बताया, "गोली की आवाज सुनकर शाजिया की मां खेरुनिसा कमरे में पहुंचीं और अपनी घायल बेटी को जिला अस्पताल ले गईं, जहां से उसे सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।" पुलिस ने बताया कि बाद में खेरुनिसा ने अपने पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई, जिसमें उस पर अपनी बेटी की हत्या की कोशिश करने का आरोप लगाया गया है। सिंह ने बताया कि अपनी बेटी को गोली मारने के बाद, भोगांव पुलिस थाने जाते समय खान को गिरफ्तार कर लिया गया।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!