पड़ोसी की हैवानियत! 4 साल की मासूम बच्ची के साथ किया दुष्कर्म, मामला दर्ज

Edited By Updated: 14 Oct, 2024 03:18 PM

cruelty with a 4 year old innocent girl

महाराष्ट्र के पुणे से एक चार की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जहां एक पड़ोस में रहने वाले शख्स ने 4 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। वहीं, जब पीड़ित बच्ची ने घटना की जानकारी परिजनों को दी तो उन्होंने आरोपी के खिलाफ थाने में मामला...

नेशनल डेस्क: महाराष्ट्र के पुणे से एक चार की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जहां एक पड़ोस में रहने वाले शख्स ने 4 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। वहीं, जब पीड़ित बच्ची ने घटना की जानकारी परिजनों को दी तो उन्होंने आरोपी के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया।

घटना जिले के मुंढवा इलाके में स्थित झुग्गी झोपड़ी बस्ती की है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बच्ची के माता-पिता पेशे से मजदूर हैं और 32 वर्षीय आरोपी से उनकी मित्रता थी, जो अक्सर उनके घर आता था। उन्होंने कहा, ‘‘रविवार दोपहर को बच्ची के माता-पिता घर पर नहीं थे और वह अपनी बड़ी बहन की देखरेख में थी। उसी समय आरोपी उनके घर पहुंचा और बच्ची को अपने यहां ले गया।'' अधिकारी ने बताया कि बच्ची की मां जब घर पहुंची तो उसने अपनी बड़ी बेटी को उसे वापस लाने के लिए भेजा। इसके बाद लड़की ने अपनी मां को उत्पीड़न के बारे में बताया।

उन्होंने बताया कि घटना के बारे में सुनकर महिला ने आरोपी से सवाल जवाब किया तो वह भाग गया और अब तक फरार है। अधिकारी ने बताया कि महिला ने फिर पुलिस से संपर्क किया, जिसके बाद भारतीय न्याय संहिता एवं यौन अपराध से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत एक मामला दर्ज किया गया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!