IMD Weather 9 October: बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी, चलेंगी 55 की स्पीड वाली ठंडी हवाएं

Edited By Updated: 09 Oct, 2024 08:21 AM

cyclonic circulation imd weather  forecast 9 october rain alert

मानसून समाप्त हो चुका है और ठंड का मौसम धीरे-धीरे दस्तक दे रहा है, लेकिन दिल्ली-NCR में अभी भी ठंड का अहसास नहीं हो रहा है। अक्टूबर के दूसरे हफ्ते में भी तापमान 35 डिग्री के आस-पास बना हुआ है, जिससे लोग उमस और गर्मी से परेशान हैं।

नेशनल डेस्क:  मानसून समाप्त हो चुका है और ठंड का मौसम धीरे-धीरे दस्तक दे रहा है, लेकिन दिल्ली-NCR में अभी भी ठंड का अहसास नहीं हो रहा है। अक्टूबर के दूसरे हफ्ते में भी तापमान 35 डिग्री के आस-पास बना हुआ है, जिससे लोग उमस और गर्मी से परेशान हैं।  

अरब सागर में कम दबाव वाला क्षेत्र बनने के कारण एक चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic Circulation) भी विकसित हो रहा है, जिसके चलते केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, त्रिपुरा, नागालैंड और मणिपुर में अगले एक हफ्ते तक तेज़ हवाओं (50-55 किमी/घंटा) के साथ भारी बारिश के आसार हैं। इन इलाकों में बारिश से मैदानी क्षेत्रों में ठंड बढ़ने की संभावना है। केरल में आज भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

 दिल्ली-NCR का मौसम: कब आएगी ठंड?

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-NCR में फिलहाल तापमान 35°C के करीब बना रहेगा, जिससे लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ेगा। आज शाम तक हल्के बादल छा सकते हैं, लेकिन ठंड का अहसास 15 या 20 अक्टूबर के बाद ही होगा। फिलहाल, दिन में तापमान सामान्य रहेगा, लेकिन सुबह और शाम गुलाबी ठंड महसूस हो सकती है। मंगलवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 35.4°C दर्ज किया गया। आज अधिकतम तापमान 35°C और न्यूनतम 23°C रहने की संभावना है।

इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
IMD ने केरल और लक्षद्वीप में आज भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा, कर्नाटक, तमिलनाडु, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, पूर्वोत्तर भारत और पूर्वी मध्य प्रदेश में भी हल्की से भारी बारिश होने की संभावना है।


  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!