दिल्ली फिर हुई शर्मसार, टॉफी खिलाने के बहाने 4 साल की बच्ची से रेप

Edited By Updated: 01 Sep, 2021 03:23 PM

delhi bapa nagar girl child dipesh

मध्य दिल्ली के बापा नगर इलाके में चार साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में 28 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी पुलिस ने मंगलवार को दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान दीपेश के रूप में हुई है।

नेशनल डेस्क: मध्य दिल्ली के बापा नगर इलाके में चार साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में 28 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी पुलिस ने मंगलवार को दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान दीपेश के रूप में हुई है। 

पोक्सो कानून के तहत मामला दर्ज 
आरोप है कि टॉफी खिलाने के बहाने आरोपी ने बच्ची को अंदर बुला लिया और फिर उसके साथ गलत काम किया। बच्ची ने बाद में घर पर वारदात बताई। तब पुलिस को जानकारी दी गई। अधिकारी ने कहा कि घटना बृहस्पतिवार को हुई और लड़की ने शुक्रवार को अपने माता-पिता को इसके बारे में बताया, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। अधिकारी ने बताया कि उसी दिन पोक्सो कानून के तहत मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारी ने कहा कि वह फिलहाल न्यायिक हिरासत में है। पुलिस ने बताया कि आरोपी जींस बनाने की फैक्ट्री में काम करता था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!