Delhi से UP तक मौसम मचाएगा तांडव: 70 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, बारिश और बिजली कड़कने की भी संभावना

Edited By Updated: 13 May, 2026 09:19 AM

weather havoc from delhi to bihar winds will blow at speeds of up to 70 km h

उत्तर भारत के कई राज्यों में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी की है कि दिल्ली-NCR समेत उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान और पहाड़ी राज्यों में अगले 48 घंटों के दौरान तूफानी बारिश, आंधी और बिजली...

IMD Rain Alert : उत्तर भारत के कई राज्यों में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी की है कि दिल्ली-NCR समेत उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान और पहाड़ी राज्यों में अगले 48 घंटों के दौरान तूफानी बारिश, आंधी और बिजली कड़कने की संभावना है।

PunjabKesari

बात करें अगर राजधानी की तो दिल्ली में आज आसमान में बादल छाए रहेंगे। वहीं गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। आज का अधिकतम तापमान 35°C और न्यूनतम 26°C रहने का अनुमान है। राहत सिर्फ 13 मई तक है। 14 मई से आसमान साफ होगा और धूप तेज होगी। मौसम विभाग के अनुसार 17 मई तक पारा 40°C तक पहुंच सकता है जिससे भीषण गर्मी का दौर शुरू होगा।

उत्तर प्रदेश: पश्चिमी से पूर्वी UP तक येलो अलर्ट

यूपी के कई हिस्सों में आंधी-पानी को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिमी यूपी के सहारनपुर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, आगरा और मथुरा जैसे शहरों में धूल भरी आंधी और बारिश की आशंका है। वहीं अन्य जिले लखनऊ, कानपुर, झांसी, ललितपुर और देवरिया में भी मौसम खराब रह सकता है। 

PunjabKesari

बिहार: 70 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

बिहार में मौसम सबसे अधिक आक्रामक हो सकता है। पश्चिमी और पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर, गया और भागलपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश और तूफानी हवाओं का अलर्ट है। यहां हवा की रफ्तार 70 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है जिससे कच्चे मकानों और फसलों को नुकसान होने का डर है।

PunjabKesari

पहाड़ों पर ओलावृष्टि और बिजली का खतरा

पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के लिए खास अलर्ट जारी किया गया है। उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जैसे जिलों में ओले (Hailstorm) गिरने और बिजली चमकने की प्रबल संभावना है। वहीं हिमाचल प्रदेश के शिमला, कुल्लू और मंडी में 40 से 70 किमी की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। ऊपरी इलाकों में हल्की बर्फबारी (Snowfall) का भी अनुमान है।
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!