Edited By Rohini Oberoi,Updated: 12 May, 2026 08:39 AM

देश की राजधानी दिल्ली में अपराध की दो अलग-अलग घटनाओं ने सनसनी फैला दी है। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के गोकलपुरी में जहां दो युवकों पर चाकू से जानलेवा हमला हुआ वहीं नेहरू प्लेस इलाके में पूर्वोत्तर की महिलाओं के साथ नस्लीय दुर्व्यवहार और मारपीट का मामला...
नेशनल डेस्क। देश की राजधानी दिल्ली में अपराध की दो अलग-अलग घटनाओं ने सनसनी फैला दी है। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के गोकलपुरी में जहां दो युवकों पर चाकू से जानलेवा हमला हुआ वहीं नेहरू प्लेस इलाके में पूर्वोत्तर की महिलाओं के साथ नस्लीय दुर्व्यवहार और मारपीट का मामला सामने आया है। दिल्ली पुलिस ने दोनों मामलों में तत्परता दिखाते हुए जांच तेज कर दी है।
पुलिस के अनुसार, यह घटना गोकलपुरी पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में, कूड़ा खत्ता, अमूल डेयरी के पास हुई। सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और पाया कि दोनों घायलों को एक PCR वैन द्वारा इलाज के लिए पहले ही GTB अस्पताल ले जाया जा चुका था।
शुरुआती जांच के दौरान घायलों की पहचान 18 वर्षीय राहुल (रमेश का बेटा) और 23 वर्षीय विजय (विनोद का बेटा) के रूप में हुई। दोनों संजय कॉलोनी के रहने वाले हैं। जांच में पता चला कि कथित तौर पर दो अज्ञात व्यक्तियों ने इन दोनों पर हमला किया था। बाद में पुलिस ने गोकलपुरी पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109(1) और 3(5) के तहत FIR दर्ज की।
घटना के बाद एक फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया और आवश्यक भौतिक साक्ष्य एकत्र किए। दिल्ली पुलिस ने संदिग्धों का पता लगाने और उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के लिए कई टीमें तैनात की हैं। मामले में आगे की जांच फिलहाल जारी है। इस बीच दिल्ली पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे राष्ट्रीय राजधानी के नेहरू प्लेस इलाके में असम और बिहार की दो महिलाओं के साथ कथित तौर पर मारपीट, छेड़छाड़ और नस्लीय दुर्व्यवहार के मामले में पूछताछ कर रही है।
आरोपियों की पहचान मोहम्मद फहद के रूप में हुई है जो एक निजी संस्थान में कंप्यूटर ऑपरेटर के तौर पर काम करता है मोहम्मद सवेज जो एक कॉन्ट्रैक्ट वर्कर और पूर्व क्लब बाउंसर है मोहम्मद आरिफ (33) जो नोएडा में एक मोबाइल स्टोर में काम करता है और अमन उर्फ मोहम्मद फहीम उर्फ काला (21), जामिया नगर का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार 10 मई को सुबह करीब 7 बजे कालकाजी पुलिस स्टेशन में एक PCR कॉल आई जिसमें नेहरू प्लेस स्थित इरोस होटल के पास एक चाय की दुकान के पास किसी परेशानी वाली स्थिति की सूचना दी गई थी।
वहीं पुलिस ने बताया, शुरुआती जांच में पता चला कि पीड़ितों के साथ अपमानजनक बातें कही गईं और उन्हें गालियां दी गईं जिसके कारण पीड़ितों और आरोपियों के बीच हाथापाई (झगड़ा) हो गया। दोनों पीड़ितों को AIIMS अस्पताल ले जाया गया और उनका मेडिकल चेकअप किया गया। इस मामले में एक FIR दर्ज कर ली गई है और जांच शुरू कर दी गई है।