SC का बड़ा फैसला: दिल्ली-NCR में ग्रीन पटाखों को मिली इजाजत, जानें कैसे और कहां बिकेंगे पटाखे

Edited By Updated: 15 Oct, 2025 02:44 PM

delhi green crackers supreme court permission

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में दीपावली पर ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति दी है। कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने फैसले का स्वागत किया। पटाखे केवल 18-20 अक्टूबर को सुबह 6-7 बजे और शाम 8-10 बजे तक जलाए जा सकेंगे। नियमों के तहत सिर्फ प्रमाणित ग्रीन...

नेशनल डेस्क : सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिल्ली-एनसीआर में ग्रीन पटाखों को जलाने की अनुमति मिलने के बाद दीपावली के पर्व को लेकर उत्साह बढ़ गया है। इस फैसले के साथ ही राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय सचिव और कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि लंबे समय से दिल्ली-एनसीआर के लोगों को दीपावली के पावन पर्व पर पटाखों से वंचित रखा जा रहा था। उन्होंने सवाल उठाया, “एक ही धर्म पर ऐसा अत्याचार क्यों किया जा रहा था, जबकि पूरी दुनिया में इसकी इजाजत है?”

सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत
सिरसा ने कहा, “मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सुप्रीम कोर्ट से ग्रीन पटाखों की अनुमति देने का आग्रह किया था। मैं कोर्ट के इस आदेश का स्वागत करता हूं। कोर्ट ने कुछ प्रतिबंधों के साथ ग्रीन पटाखों को जलाने की इजाजत दी है।” उन्होंने लोगों से अपील की कि वे सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइंस का पालन करें और केवल ग्रीन पटाखों का ही उपयोग करें।

कब और कैसे जलाए जाएंगे पटाखे?
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार, 18 से 20 अक्टूबर तक सुबह 6 से 7 बजे और शाम 8 से 10 बजे तक केवल ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति होगी। नीरी (NEERI) और PESO द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप पटाखों की ही बिक्री और उपयोग हो सकेगा। लड़ी पटाखों और ऑनलाइन बिक्री की अनुमति नहीं है। इसके अलावा, बेरियम-मुक्त ग्रीन पटाखे केवल निर्धारित स्थानों पर ही बेचे जाएंगे। कोर्ट ने निर्देश दिया है कि निर्माता यह सुनिश्चित करें कि दिल्ली में केवल ग्रीन पटाखे ही बिकें। किसी भी उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। मॉनिटरिंग का काम 14 अक्टूबर से शुरू हो चुका है और 25 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (DPCC) और केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) को एक विस्तृत रिपोर्ट सौंपी जाएगी।

अस्थायी राहत, ट्रायल आधार पर अनुमति
सुप्रीम कोर्ट ने यह राहत एक साल के लिए ट्रायल आधार पर दी है। सिरसा ने कहा कि यदि लोग कोर्ट की गाइडलाइंस का सख्ती से पालन करेंगे, तो यह राहत भविष्य में भी जारी रह सकती है। उन्होंने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह फैसला दिल्लीवासियों के लिए दीपावली को और खुशनुमा बनाएगा। सिरसा ने बताया कि दिल्ली सरकार आज दोपहर 3 बजे पटाखा निर्माताओं और रिटेलर्स के साथ बैठक करेगी, जिसमें उनसे ग्रीन पटाखों की बिक्री के लिए अंडरटेकिंग ली जाएगी। इसके बाद 4 बजे सभी संबंधित विभागों के साथ एक और बैठक होगी। उन्होंने कहा, “हम यह सुनिश्चित करेंगे कि दिल्ली में पटाखे भी चलें और हवा भी साफ रहे।”

दिल्ली में स्वच्छ हवा के लिए प्रयास
सिरसा ने दावा किया कि इस साल दिल्ली में सबसे स्वच्छ दिन देखने को मिले हैं, जिसमें दिल्लीवासियों का बड़ा योगदान है। उन्होंने कहा, “भाजपा सरकार बनने के बाद भगवान ने भी हमारी सुनना शुरू कर दिया है।” उन्होंने क्लाउड सीडिंग की तैयारियों का जिक्र करते हुए कहा कि विमानों में रेट्रो-फिटिंग पूरी हो चुकी है और मौसम विभाग के हरी झंडी मिलते ही बारिश कराई जाएगी। यह प्रक्रिया दीपावली या उसके अगले दिन शुरू हो सकती है।

सिरसा ने कहा कि दिल्ली सरकार स्वच्छ हवा और दीपावली के उत्सव को एक साथ सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने पुरानी सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले प्रदूषण के नाम पर धंधा बनाया गया था, लेकिन अब 10 साल पुरानी डीजल और 15 साल पुरानी पेट्रोल गाड़ियों को भी चलाने की अनुमति दी गई है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!