दिल्ली में सनसनीखेज वारदात... व्यापारी को सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर मारी गोलियां, बिश्नोई गैंग का नाम आया सामने

Edited By Updated: 10 Feb, 2026 11:41 AM

businessman was chased and shot on the road in delhi bishnoi gang link suspected

दिल्ली के बवाना इलाके में सोमवार शाम एक व्यापारी की बीच सड़क गोली मारकर हत्या कर दी गई। बदमाशों ने व्यापारी का पीछा कर उस पर फायरिंग की, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वारदात CCTV में कैद हुई है। सोशल मीडिया पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े लोगों...

नेशनल डेस्क : दिल्ली के बवाना इलाके में सोमवार शाम एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां एक व्यापारी की बीच सड़क गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने व्यापारी का पीछा किया और दौड़ा-दौड़ाकर उस पर गोलियां चलाईं। गोली लगते ही वह सड़क पर गिर पड़ा और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई।

इस घटना का एक CCTV फुटेज भी सामने आया है। फुटेज में देखा जा सकता है कि गोली लगने के बाद व्यापारी जमीन पर गिर जाता है। आसपास मौजूद लोग जब तक उसे संभालकर अस्पताल ले जाने की कोशिश करते, तब तक उसकी जान जा चुकी थी। इस वारदात ने राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

PunjabKesari

हत्या के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट सामने आई है, जिसमें खुद को लारेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़ा बताने वाले रणदीप मालिक और अनिल पंडित ने इस हत्याकांड की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है। पोस्ट में उन्होंने कहा है कि बवाना में हुए व्यापारी वैभव गांधी की हत्या उन्हीं के निर्देश पर कराई गई। पोस्ट के अनुसार, जिस स्थान पर घटना हुई, वहां पहले से कॉल की गई थी और उसी दौरान व्यापारी की एंट्री होने पर हमला किया गया।

पोस्ट में यह भी धमकी दी गई है कि अगर कोई उनके काम में दखल देगा तो उसे बिना चेतावनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। हालांकि, पुलिस इन दावों की स्वतंत्र रूप से जांच कर रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि एक व्यापारी की खुलेआम गोली मारकर हत्या की गई है और सोशल मीडिया पर एक आपराधिक गिरोह की ओर से जिम्मेदारी लेने का दावा सामने आया है। मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है, CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही पूरे मामले की सही तस्वीर सामने आ पाएगी।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!