Edited By Anu Malhotra,Updated: 17 Feb, 2026 01:16 PM

दिल्ली की बेटियों के उज्ज्वल भविष्य और उच्च शिक्षा के सपनों को नई उड़ान देने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक बड़ी पहल की है। अक्सर आर्थिक तंगहाली के कारण बेटियां ग्रेजुएशन तक नहीं पहुंच पातीं, लेकिन अब 'लखपति बिटिया योजना 2026' इस बाधा को हमेशा...
नेशनल डेस्क: दिल्ली की बेटियों के उज्ज्वल भविष्य और उच्च शिक्षा के सपनों को नई उड़ान देने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक बड़ी पहल की है। अक्सर आर्थिक तंगहाली के कारण बेटियां ग्रेजुएशन तक नहीं पहुंच पातीं, लेकिन अब 'लखपति बिटिया योजना 2026' इस बाधा को हमेशा के लिए खत्म करने का वादा कर रही है। सरकार का लक्ष्य है कि दिल्ली की हर बेटी न केवल शिक्षित हो, बल्कि जब वह अपनी पढ़ाई पूरी करे तो उसके पास खुद का एक बड़ा फंड भी हो।
दिल्ली की बेटियों के लिए 'लखपति बिटिया' सौगात: जन्म से डिग्री तक मिलेगी ₹1 लाख से ज्यादा की मदद
राजधानी में अब बेटियों की शिक्षा का बोझ माता-पिता के कंधों पर नहीं, बल्कि सरकार के भरोसे होगा। इस नई योजना के तहत दिल्ली सरकार बेटी के जन्म से लेकर स्नातक (ग्रेजुएशन) की डिग्री मिलने तक विभिन्न चरणों में कुल ₹56,000 का सीधा निवेश करेगी। बैंक खाते में जमा होने वाली यह राशि ब्याज के साथ जुड़कर तब मिलेगी जब बेटी 21 वर्ष की हो जाएगी। मैच्योरिटी के समय यह रकम ₹1 लाख के आंकड़े को पार कर जाएगी, जिससे बेटियों को अपने करियर या स्टार्टअप की शुरुआत करने में बड़ी आर्थिक ताकत मिलेगी।
कौन ले सकता है इस योजना का लाभ?
योजना का ढांचा इस तरह तैयार किया गया है कि इसका लाभ जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचे। इसके लिए मुख्य शर्तें निम्नलिखित हैं:
निवास: परिवार पिछले 3 वर्षों से दिल्ली का स्थायी निवासी होना चाहिए।
आय सीमा: परिवार की वार्षिक आय ₹1.20 लाख से कम होनी अनिवार्य है।
शिक्षा: छात्रा का दिल्ली के सरकारी या मान्यता प्राप्त स्कूल में पढ़ना जरूरी है।
दायरा: यह लाभ एक परिवार की अधिकतम दो बेटियों को ही मिल पाएगा।
जन्म: बच्ची का जन्म दिल्ली में होना चाहिए और जन्म प्रमाण पत्र अनिवार्य है।
जन्म से ग्रेजुएशन तक किस्तों का सफर
सरकार ने इस योजना को 'Payment Milestones' में बांटा है ताकि हर स्तर पर पढ़ाई जारी रखने का प्रोत्साहन मिले:
शुरुआत: अस्पताल में जन्म होने पर ₹11,000 की पहली किस्त (घर पर जन्म होने पर ₹10,000)।
स्कूली शिक्षा: कक्षा 1, 6, 9 और 12 में प्रवेश लेने पर प्रत्येक स्तर पर ₹5,000 की सहायता।
बोर्ड परीक्षा: कक्षा 10वीं पास करने पर ₹5,000 की अतिरिक्त राशि।
उच्च शिक्षा: ग्रेजुएशन या डिप्लोमा की पढ़ाई के दौरान विभिन्न चरणों में कुल ₹20,000 का योगदान।
पूरी तरह डिजिटल होगा आवेदन
जरूरी दस्तावेज
- आवेदन करने के लिए ये पेपर्स तैयार रखें:
- बेटी का जन्म प्रमाण पत्र
- माता-पिता के आधार कार्ड और राशन कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- दिल्ली में 3 साल का निवास प्रमाण (Voter ID / Electricity Bill)
- बेटी की पासपोर्ट साइज फोटो
आवेदन कैसे करें?
दिल्ली सरकार ने योजना को पूरी तरह डिजिटल कर दिया है।
- 1 अप्रैल, 2026 से आप WCD Delhi के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
- अब आपको दफ्तरों के चक्कर काटने की जरूरत नहीं।