मौसम अपडेट: दिल्लीवासियों को भीषण गर्मी से नहीं मिल रही राहत

Edited By Updated: 12 Sep, 2019 10:41 AM

delhiites are not getting relief from heat

दिल्लीवासियों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलती दिखाई नहीं दे रही हैै। राष्ट्रीय राजधानी में वीरवार की सुबह उमस भरी रही, इसके साथ ही न्यूनतम तापमान और आर्द्रता का स्तर काफी बढ़ गया...

नेशनल डेस्क: दिल्लीवासियों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलती दिखाई नहीं दे रही हैै। राष्ट्रीय राजधानी में वीरवार की सुबह उमस भरी रही, इसके साथ ही न्यूनतम तापमान और आर्द्रता का स्तर काफी बढ़ गया। 

 

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि न्यूनतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत से चार डिग्री अधिक है। सुबह 8.30 बजे सापेक्ष आर्द्रता 77 प्रतिशत दर्ज की गई। उन्होंने बताया कि दिन में सामान्य तौर पर बादल छाए रहने के साथ ही हल्की बारिश होने की उम्मीद है। 

 

अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। बुधवार को अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस रहा था।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!