देव दीपावली: कल वाराणसी जाएंगे PM मोदी, गंगा के किनारे जलाए जाएंगे 11 लाख दीये

Edited By Updated: 29 Nov, 2020 03:05 PM

dev deepawali  pm modi will go to varanasi tomorrow

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी का दौरा करेंगे और वाराणसी तथा प्रयागराज के बीच छह लेन वाले राष्ट्रीय राजमार्ग का उद्घाटन करेंगे। वह वहां देव दीपावली में भी हिस्सा लेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की तरफ से शनिवार को...

नेशनल डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी का दौरा करेंगे और वाराणसी तथा प्रयागराज के बीच छह लेन वाले राष्ट्रीय राजमार्ग का उद्घाटन करेंगे। वह वहां देव दीपावली में भी हिस्सा लेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की तरफ से शनिवार को जारी बयान में कहा गया कि मोदी काशी विश्वनाथ मंदिर कोरीडोर परियोजना स्थल का दौरा करेंगे और सारनाथ पुरातत्व स्थल भी जाएंगे। इसमें बताया गया कि NH-19 के 73 किलोमीटर लंबे हिस्से का चौड़ीकरण किया गया है और उसे 2447 करोड़ रुपए की लागत से छह लेन का बनाया गया है जिससे प्रयागराज और वाराणसी के बीच यात्रा समय में एक घंटे की कटौती होगी।

 

बयान में कहा गया है कि वाराणसी में देव दीपावली विश्व प्रसिद्ध रोशनी का पर्व बन गया है और यह कार्तिक महीने की ‘पूर्णिमा' को मनाया जाता है। इसमें कहा गया कि प्रधानमंत्री वाराणसी के राजघाट पर दीया जलाकर त्योहार की शुरुआत करेंगे जिसके बाद गंगा नदी के दोनों किनारों पर 11 लाख दीये जलाए जाएंगे। वह सारनाथ पुरातत्व स्थल पर ‘लाइट एंड साउंड' शो भी देखेंगे जिसका उद्घाटन उन्होंने इस महीने की शुरुआत में किया था।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!