देव गुरु हुए अस्त, किसके इरादे होंगे ध्वस्त

Edited By Updated: 27 Oct, 2017 09:13 AM

देवगुरु बृहस्पति गुरुवार दिनांक 12.10.17 को अस्त हो गए हैं तथा गुरुवार दिनांक 09.11.17 तक अस्त रहेंगे। गुरु ग्रह व्यक्ति के जीवन में ज्ञान, अध्यात्म, धन और किसी भी तरह की उन्नति के लिए सहायक होते हैं। बृहस्पति देव को किसी भी मांगलिक और शुभ कार्य...

देवगुरु बृहस्पति गुरुवार दिनांक 12.10.17 को अस्त हो गए हैं तथा गुरुवार दिनांक 09.11.17 तक अस्त रहेंगे। गुरु ग्रह व्यक्ति के जीवन में ज्ञान, अध्यात्म, धन और किसी भी तरह की उन्नति के लिए सहायक होते हैं। बृहस्पति देव को किसी भी मांगलिक और शुभ कार्य जैसे शादी या किसी अन्य कार्य को शुरू करने के लिए गुरु के उदय-अस्त का विचार किया जाता है। गुरु के अस्त होने पर कोई भी मांगलिक और शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं। गुरु जब सूर्य से 11 अंश पर होते हैं या उससे समीप होते हैं तो स्वत: अस्त हो जाते हैं। बृहस्पति आकाश तत्व का कारक ग्रह है। धन-संतान, लाभ एवं भाग्योदय का कारक है। समस्त शुभ कार्यों को गुरु का बल विचार करने पर ही प्रारंभ किया जाता है। अत: गुरु अस्त होने से 3 दिन पूर्व बृद्धत्व एवं उदय होने के 3 दिन बाद तक बाल्य तत्व दोष रहता है। 


भारतीय ज्योतिष में गुरु बृहस्पति को सबसे ज्यादा शुभ ग्रह कहा गया है। गुरु अज्ञानता को दूर करते हैं। धनु एवं मीन राशि के स्वामी गुरु हैं। यह कर्क राशि पर उच्च एवं मकर राशि पर निम्न माने जाते हैं। इन दिनों गुरु तुला राशि पर चित्रा नक्षत्र के चतुर्थ चरण में गोचर कर रहे हैं। इस अवधि में देव प्रतिष्ठा, मुंडन, गृह प्रवेश, विवाह, यज्ञोपवीत संस्कार करना आदि नहीं किए जाते हैं। मुहूर्त मार्तंड ग्रंथ में लिखा है कि गर्भाधान से लेकर अन्नप्राशन तक ये सात संस्कार एवं श्रावणी उपाक्रम नित्य यात्रा गुरु अस्त के समय में कर सकते हैं। इन संस्कारों के करने पर गुरु अस्त का दोष नहीं लगता है। गुरु के अस्त होने पर धार्मिक संस्था व आर्थिक संस्थाओं पर शासकीय जांच आदि का योग भी बनने की आशंका बनी रहती है। गुरु के अस्त होने पर अर्थव्यवस्था के सुधार के लिए शासकीय प्रयास किए जाते हैं। इसके अलावा गुरु के अस्त होने का प्रभाव सभी 12 राशियों पर भी पड़ता है। विभिन्न राशियों पर है इसका क्या परिणाम जानिए-


मेष: अहंकार के कारण किसी परिजन से मनमुटाव के योग हैं। सरकारी कामों का हल पूरी तरह संयम व शांति से करें। 


वृष: आर्थिक परेशानियों का समाधान मिल सकता है। स्वास्थ्य में सुधार की प्रबल संभावना है। वित्तीय समस्याएं सुलझेंगी। 


मिथुन: दोस्त, शिक्षा, संतान और नौकरी के क्षेत्र में विशेष सफलता के योग हैं। शासन पक्ष से लाभ मिलने की गुंजाइश है।


कर्क: सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान मिलने के योग बन रहे हैं। वाहन, भवन आदि से जुड़े कार्यों में समय व्यतीत होगा। 


सिंह: धार्मिक और मांगलिक यात्रा के प्रबल योग बन रहे हैं। भाग्य से विशेष सफलता प्राप्ति के भी अच्छे योग बन रहे हैं। 


कन्या: धन-संपत्ति बढ़ने के योग बन रहे हैं साथ ही वित्तीय संस्थाओं से विशेष लाभ व सहायता प्राप्ति के योग बन रहे हैं।


तुला: स्वास्थ्य के प्रति विशेष ध्यान दें। आर्थिक मामले में शासकीय बाधा आएगी। वित्तीय समस्याओं का समाधान मिलेगा।


वृश्चिक: मांगलिक कार्य जैसे शिक्षा, संस्कार आदि के कार्यों में धन व्यय होगा। सेहत के प्रति ध्यान देने की जरुरत है।


धनु: सामाजिक मान-सम्मान मिलने के योग हैं। शासन-प्रशासन में तरक्की के योग हैं। आर्थिक योग भी अच्छे बन रहे हैं।


मकर: शासकीय क्षेत्र में मानहानि, अनावश्यक वाद-विवाद से दूर रहें। धन खर्च करने में संयम और सावधानी रखें।


कुंभ: आर्थिक क्षेत्र में भाग्य साथ देगा साथ ही व्यापार आदि के क्षेत्र में विशेष सफलता के योग बन रहे हैं।


मीन: जटिल कार्यों में समय अधिक बीतेगा। आर्थिक समस्या को सुलझाने में काफी मेहनत करनी होगी।


आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!