Double Diwali Bonus: सरकारी कर्मचारियों की हुई बल्ले-बल्ले! इन कर्मचारियों के अकाउंट में आएगा दिवाली बोनस

Edited By Updated: 10 Oct, 2025 02:34 PM

diwali bonus will be credited to the accounts of these employees

देशभर में फेस्टिव सीज़न की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में केंद्र सरकार द्वारा अपने कर्मचारियों को दो बड़े तोहफे दिए जा रहे हैं। लाखों केंद्रीय कर्मचारियों को मिलने वाला ये दिवाली गिफ्ट किसी जैकपॉट से कम नहीं होगा। वित्त मंत्रालय की ओर से जारी आदेश के...

नेशनल डेस्क: देशभर में फेस्टिव सीज़न की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में केंद्र सरकार द्वारा अपने कर्मचारियों को दो बड़े तोहफे दिए जा रहे हैं। लाखों केंद्रीय कर्मचारियों को मिलने वाला ये दिवाली गिफ्ट किसी जैकपॉट से कम नहीं होगा। वित्त मंत्रालय की ओर से जारी आदेश के मुताबिक ग्रुप 'सी' और नॉन-गजेटेड ग्रुप 'बी' के केंद्रीय कर्मचारियों को 30 दिनों के वेतन के बराबर नॉन-प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस (एडहॉक बोनस) देने का ऐलान किया गया है। इस बोनस की अधिकतम राशि ₹6,908 तक होगी, जो सीधे कर्मचारियों के बैंक खातों में जमा हो जाएगी। इसके साथ ही कर्मचारियों के DA में भी 3% की बढ़ोतरी की गई है, जो 1 जुलाई 2025 से लागू होगी।

कैसे कैलकुलेट होगा बोनस?

इस एडहॉक बोनस की कैलकुलेशन के लिए अधिकतम मासिक वेतन ₹7,000 माना जाएगा। इसमें मूल वेतन और महंगाई भत्ता (DA) शामिल होगा। आइए इसे एक उदाहरण से समझते हैं-

उदाहरण के लिए: अगर किसी कर्मचारी का वेतन ₹7,000 है, तो उसे लगभग ₹6,908 (30 दिन का वेतन) का बोनस मिलेगा। यह बोनस केंद्रीय मंत्रालयों के कर्मचारियों के अलावा CRPF, BSF और केंद्र शासित प्रदेशों के पात्र कर्मचारियों को भी मिलेगा।

किन कर्मचारियों को मिलेगा यह तोहफा?

करीब 15 लाख से ज़्यादा केंद्रीय कर्मचारियों को लाभ पहुँचाने वाले इस बोनस को पाने के लिए कुछ शर्तें पूरी करनी होंगी:

  • लगातार सेवा: 2024-25 वित्तीय वर्ष में कम से कम 6 महीने लगातार काम किया हो।
  • सक्रिय स्थिति: कर्मचारी 31 मार्च 2025 तक सेवा में रहे हों। (रिटायरमेंट या इस्तीफे के मामले में भी 6 महीने की सेवा वाले पात्र हैं।)
  • अनुपस्थिति की सीमा: पूरे साल में अनधिकृत छुट्टी 10 दिन से ज़्यादा नहीं होनी चाहिए।

रेलवे कर्मचारियों के लिए 'सुपर बोनस'!

रेलवे के कर्मचारियों के लिए इससे भी बड़ी खुशखबरी है। केंद्रीय कैबिनेट ने रेलवे के 11.72 लाख कर्मचारियों को 78 दिनों का प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस (PLB) देने को मंज़ूरी दी है। इसकी अधिकतम राशि ₹17,951 तक हो सकती है। पिछले साल यह बोनस 76 दिनों का था, यानी इस बार 2 दिन ज़्यादा का बोनस मिला है।

DA बढ़ोतरी के साथ डबल धमाका

बोनस के अलावा DA में भी 3% की बढ़ोतरी से कर्मचारियों की मासिक सैलरी में औसतन ₹2,000 से ₹3,000 तक का इज़ाफा होगा। बोनस और DA बढ़ोतरी का यह डबल तोहफा निश्चित रूप से कर्मचारियों की दिवाली की खरीदारी को और भी शानदार बना देगा।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!