लाखों के हीरे निगल गया कुत्ता, जब ऑपरेशन हुआ तो पेट से निकली ऐसी चीजें...डॉक्टर भी हुए हैरान

Edited By Updated: 28 Jun, 2020 03:21 PM

dog swallows diamonds worth lakh

पुणे में एक हीरा कारोबारी का पालतू कुत्ता खेल-खेल में हीरे निगल गया। कारोबारी के होश उड़ गए। बताया जा रहा है कि उन हीरों की कीमत करीब डोढ़ लाख रुपए है। उसके बाद कुत्ते को झट से अस्पताल ले जाया गया जहां हीरों को निकालने के लिए कुत्ते के पेट का ऑपरेशन...

नेशनल डेस्कः पुणे में एक हीरा कारोबारी का पालतू कुत्ता खेल-खेल में हीरे निगल गया। कारोबारी के होश उड़ गए। बताया जा रहा है कि उन हीरों की कीमत करीब डोढ़ लाख रुपए है। उसके बाद कुत्ते को झट से अस्पताल ले जाया गया जहां हीरों को निकालने के लिए कुत्ते के पेट का ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के दौरान डॉक्टरों को कुत्ते के पेट हीरो के साथ जो चीजें मिली, उसे देखकर डॉक्टर भी हैरान रह गए। लाखों के हीरे निगलने पर कारोबारी कुत्ते को लेक अस्पताल पहुंचा। डॉक्टरों ने भी झट से कुत्ते का ऑपरेशन कर दिया ताकि हीरे को निकाला जा सके।

 

डॉक्टरों ने जब कुत्ते का ऑपरेशन किया उसके पेट से सिर्फ दोनों हीरे ही नहीं बल्कि एक सूई, कोट के दो बटन, रबर का तार और कुछ धागे भी मिले। डॉक्टरों का कहना है फिलहाल कुत्ता बिल्कुल ठीक है और हीरा कारोबारी उसे घर वापस ले गया है। डॉक्टरों ने बताया कि कुत्ता चमकने वाली चीजों को देखकर आकर्षित होता होगा इसलिए उसने पहले कभी  सूई, रबर और कोट के बटन को नगल लिया हो क्योंकि ऐसी जीचें तो वो चबा नहीं पाया होगा। डॉक्टर्स ने कहा कि हमने कुत्ते के पेट से हीरे और अन्य सभी चीजें निकाल दी हैं। कुत्ता  जल्ही ही ठीक हो जाएगा।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!