तेलंगाना में दर्दनाक हादसा: शॉर्ट सर्किट के बाद फटा रसोई गैस सिलेंडर, मां और दो बच्चों की मौके पर ही मौत

Edited By Updated: 06 Jun, 2026 01:50 AM

tragic accident in telangana lpg cylinder explodes after short circuit

तेलंगाना में नालगोंडा जिले के मिरयालागुडा शहर में गुरुवार रात कथित बिजली के शॉटर् सकिर्ट से लगी आग के बाद गैस सिलेंडर विस्फोट के कारण दो बच्चों और एक महिला की मौत हो गई।

नेशनल डेस्कः तेलंगाना में नालगोंडा जिले के मिरयालागुडा शहर में गुरुवार रात कथित बिजली के शॉटर् सकिर्ट से लगी आग के बाद गैस सिलेंडर विस्फोट के कारण दो बच्चों और एक महिला की मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, पीड़तिों की पहचान चंद्रकला (45), उनके बेटे लक्ष्मण (16) और बेटी प्रणथी (14) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि अचानक बिजली के शॉटर् सकिर्ट से घर में आग लग गई। आग की लपटें तेजी से फैली और रसोई गैस सिलेंडर को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे विस्फोट हो गया और वे तीनों घर के अंदर ही फंस गए।

इस दौरान तीनों गंभीर रूप से झुलस गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस और अग्निशमन विभाग के कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। शवों को पोस्टमाटर्म के लिए मिर्यालगुडा सरकारी अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!