ड्राइवर ने पहले की चोरी, फिर किया मैसेज, कहा- चिंता मत करना अगले 20 दिनों में लौटा दूंगा पैसे

Edited By Updated: 29 Jul, 2024 06:26 PM

driver first stole and then sent message don t worry i will return the money

मध्य प्रदेश की राजधानी से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां एक ड्राइवर ने पहले तो मौके का फायदा उठाकर घर से रुपए चुराए फिर मालिक के बेटे को मोबाइल पर  मैसेज भेजकर चोरी की सूचना दी। साथ ही उसने लिखा चिंता मत करें मैं अगले 20 दिनों में...

मध्य प्रदेश : मध्य प्रदेश की राजधानी से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां एक ड्राइवर ने पहले तो मौके का फायदा उठाकर घर से रुपए चुराए फिर मालिक के बेटे को मोबाइल पर  मैसेज भेजकर चोरी की सूचना दी। साथ ही उसने लिखा चिंता मत करें मैं अगले 20 दिनों में आपके पैसे लौटा दूंगा। यह घटना चूनाभट्टी थाना क्षेत्र की है, जहां हाल ही में एक नया ड्राइवर दीपक नामक व्यक्ति को नियुक्त किया गया था।

आपको बता दें कि दीपक PWD अधिकारी कपिल त्यागी के घर पर काम कर रहा था। कपिल त्यागी और उनकी पत्नी इस समय अमेरिका में यात्रा पर हैं। उनका बेटा चिरायु त्यागी शनिवार को इंदौर गया हुआ था। इस बीच, दीपक ने कपिल की मां को फिजियोथेरेपी के लिए डॉक्टर के क्लिनिक ले जाकर छोड़ा और फिर घर लौट आया। 

इसके बाद दीपक ने कपिल की मां को क्लिनिक से वापस घर छोड़ दिया। फिर दीपक वहां से चला गया। थोड़ी ही देर बाद दीपक ने चिरायु के मोबाइल पर एक संदेश भेजा जिसमें उसने बताया कि उसने घर से 60 हजार रुपये नकद चुरा लिए हैं और आश्वस्त किया कि वह अगले 20 दिनों में पैसे लौटा देगा। इस मैसेज को देखकर चिरायु ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

चूनाभट्टी थाना प्रभारी भूपिंदर कौर संधू ने जानकारी दी कि आरोपी की आखिरी लोकेशन गुना के पास ट्रेस की गई है। फिलहाल, पुलिस की एक टीम आरोपी की तलाश में रवाना हो चुकी है और उम्मीद की जा रही है कि आरोपी जल्द ही गिरफ्तार हो जाएगा। पुलिस के अनुसार, आरोपी दीपक सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय है और उसे रील्स बनाने का शौक है। उसने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कई रील्स अपलोड की हैं, जो उसकी गतिविधियों की जानकारी देने में मदद कर सकती हैं। इस प्रकार, भोपाल में इस अजीब और चौंकाने वाली चोरी की घटना ने स्थानीय पुलिस को एक नई चुनौती दे दी है और आरोपी की तलाश जारी है।

 

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!