53 तीर्थयात्रियों वाली बस पलटी, सबरीमाला यात्रा से लौटते समय बड़ा हादसा, मची चीख-पुकार

Edited By Updated: 29 Nov, 2025 10:13 PM

bus carrying 53 pilgrims overturns while returning from sabarimala pilgrimage

कर्नाटक से आए अयप्पा भक्तों को लेकर जा रही एक बस के पलट जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और 35 से अधिक लोग घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। यह घटना सबरीमला मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद घर लौटने के दौरान हुई। मृतक की पहचान मैसूर निवासी...

नेशनल डेस्कः कर्नाटक से आए अयप्पा भक्तों को लेकर जा रही एक बस के पलट जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और 35 से अधिक लोग घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। यह घटना सबरीमाला मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद घर लौटने के दौरान हुई। मृतक की पहचान मैसूर निवासी हरीश एम.सी. (36) के रूप में हुई है। 

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना चित्तरिक्कल थाना क्षेत्र के चित्तरिक्कल के पास कट्टमकवाला में हुई। उन्होंने कहा, "बस में 53 तीर्थयात्री सवार थे। इलाके की भौगोलिक स्थिति को दुर्घटना का कारण माना जा रहा है। कई जगहों पर सड़क बहुत संकरी है।" 

अधिकारी ने बताया कि पहाड़ी राजमार्ग पर एक मोड़ पर वाहन ने नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद वाहन पलट गया और सड़क किनारे एक ढलान से लुढ़क गया। पुलिस ने बताया कि सभी घायलों को निकटवर्ती अस्पतालों में ले जाया गया और बाद में हरीश की मौत हो गई। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!